23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी

किसानों में रोष व्याप्त

2 min read
Google source verification
strike

strike

इन्दिरा गांधी नहर की देवड़ा वितरिका के काश्तकारों की सोमवार शाम हुई बैठक में किसानों द्वारा वरीयतानुसार सिंचाई पानी नहीं देने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आगामी बारी में वितरिकाओं में सिंचाई का पानी नहीं छोड़ा तो आन्दोलन की चेतावनी दी है।

सोमवार को देवड़ा माइनर पर मांगूसिंह गोविन्दसर की ढाणी में किसानों की बैठक में किसानों ने इस बार वरीयतानुसार पानी नहीं छोडने से फसल उत्पादन प्रभावित होने को लेकर आक्रोशित किसानों ने नहर प्रबंधन के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता चौथमल से दूरभाष पर वार्ता की तथा फसलों को पहुंचे नुकसान के बारे में अवगत कराया।

मुख्य अभियन्ता ने किसानों का आश्वसत करते हुए कहा कि इस बार 13 अक्टूबर को पानी छोड़ा जाएगा। बैठक में भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष मांगूसिंह भाटी, पूर्व सरपंच रामेश्वरलाल भूतड़ा, मोहनराम उज्जवल, बीठनोक उपसरपंच दुर्गाप्रसाद पुरोहित, गोपालसिंह गहलोत, छगनलाल, खेतूङ्क्षसह आदि उपस्थित थे।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर 13 अक्टुबर को पानी नहीं छोडऩे पर नहर मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।

धरना जारी

क्षेत्र के नखत बन्ना माइनर में वरीयता के 13 दिन बाद भी पानी नहीं मिलने से किसानों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन जारी रहा। किसानों ने बताया कि जब तक पानी नहीं मिलेगा7 तब तक धरना जारी रहेगा। इससे पहले किसानों ने सोमवार को धरना माइनर के हैड पर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में राजस्व तहसील में ज्ञापन सौंपा।

नहीं मिला पूरा पानी

पूगल ब्रांच की केएलडी व डीडब्ल्यूडी नहर के अन्तिम छोर पर पानी नहीं पहुंचने से किसानों में रोष व्याप्त है। आनन्दगढ़ सरपंच करण पूनियां ने बताया कि पूगल ब्रांच की केएलडी व डीडब्ल्यूडी नहरों में 11 अक्टूबर तक पानी चला लेकिन अन्तिम छोर पर बैठे किसानों को नहर में पूरा पानी नहीं मिल पाया है।

किसानों ने दूरभाष पर अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों को पूरा पानी दिया जाएगा लेकिन अन्तिम छोर के किसानों को पानी नहीं मिल पाया है। इसके कारण किसान आगामी सरसों का बिजान से वंचित रह गए है। 12 अक्टूबर को वरियता से अनुपगढ़ शाखा में पानी छोड़ दिया जाएगा।

नहरों का चक्रीय कार्यक्रम निर्धारित

बीकानेर. इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों को 12 अक्टूबर सायं 6 बजे से 29 अक्टूबर को सायं 6 बजे तक चलाने के लिए समूहों का विवरण एवं चक्रीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

संभागीय आयुक्त एवं पदेन आयुक्त क्षेत्रीय विकास इंगानप सुवालाल ने बताया कि नहरों को रबी फसल के लिए 12 अक्टूबर सायं 6 बजे से 29 अक्टूबर सायं 6 बजे तक चार समूहों में विभक्त कर एक समय में दो समूहों को चलाया जाएगा एवं 7 रोजा बारी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी फीडर एवं इंदिरा गांधी मुख्य नहर तथा इनसे निकलने वाली समस्त नहरों के हैड रेगुलेटरों पर निर्धारित मात्रा के अनुसार पानी उपलब्ध करवाने का समस्त उत्तरदायित्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता सतर्कता एवं रेगूलेशन इंगानप बीकानेर होगा।

ये भी पढ़ें

image