जबलपुर

बरगी बांध के पानी ने फिर मचाई तबाही, नहर टूटने से जलमग्न हुआ जबलपुर का बड़ा इलाका

जबलपुर के पास बायीं तट नहर टूटी, मंगेली के पास बुधवार को सुबह हुई घटना, जबलपुर के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 12:10 PM IST
बरगी बांध की नहर टूटी
बरगी बांध की नहर टूटी Demo Pic

मध्यप्रदेश का बरगी बांध अपनी विशालता के लिए विख्यात है। यह नर्मदा नदी पर बना है। बरगी बांध की सैर करने के लिए रोज सैंकड़ों लोग बरगी जाते हैं। बांध से कई हादसे भी होते रहे हैं। यहां की नहरें जब तब टूट जाती हैं जिससे जबर्दस्त तबाही होती है। बरगी बांध के पानी ने एक बार फिर तबाही मचाई है। बुधवार को बांध की बायीं तट नहर टूट गई जिससे जबलपुर के मंगेली का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया। नहर टूटने की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और एनवीडीए के अ​​धिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बरगी बांध की बायीं तट नहर एक बार फिर टूट गई है। मंगेली के पास आज सुबह यह घटना हुई। नहर टूट जाने से बरगी बांध का पानी इलाके में फैल गया। कई किसानों के खेत पानी में डूब गए।

बायीं तट नहर के टूटने की जानकारी मिलते ही प्रशासन एक्टिव हो गया। अधिकारियों ने सबसे पहले बरगी बांध प्रबंधन को नहर टूटने की सूचना देते हुए उनसे नहर में डेम के पानी की सप्लाई रुकवाई। इस बीच तहसीलदार और एनवीडीए के अ​धिकारी मौके पर भी पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार बायीं तट नहर टूटने से मंगेली में खेतों में बांध का पानी भर गया है। इससे कुछ जगह फसलों को नुकसान हुआ है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
18 Nov 2026, 12:10 PM IST
Published on: