जबलपुर

आधा घंटे में बरस गया इतना पानी, बाढ़ जैसे हालात बन गए: देखें वीडियो

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 50.87 इंच के साथ औसत के करीब पहुंचा कुल बारिश का आंकड़ा,  
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 11:33 AM IST
weather.jpg
weather today at my location

जबलपुर/ शहर में गुरुवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही के बाद शाम को मौसम बदला। दोपहर 3 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए। कुछ देर गरजने के बाद मेघा मेहरबान हुए। शाम 4.40 बजे से झमाझम बारिश हुई। बारिश इतनी तेज हुई कि आधे घंटे में ही करीब सवा इंच पानी बरस गया। सडक़ों में जगह-जगह पानी भर गया। ऐसा लग रहा था जैसे बाढ़ आ गई हो। तेज बारिश ने सडक़ से गुजर रहे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। शुक्रवार को सुबह बादल थे, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

झमाझम बरसे बादल, आधे घंटे में बरसा सवा इंच पानी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है। इसके कारण उड़ीसा एवं उससे लगे हुए झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शाम को तेज बारिश हुई। बुधवार में रात को और फिर गुरुवार की शाम को झमाझम से कुल बारिश का आंकड़ा जिले में औसत बारिश की बराबरी करने से महज एक कदम पीछे है।

उमस से राहत
बुधवार को मध्यरात्रि तेज बारिश के बाद गुरुवार की सुबह सूखी रही। सुबह कुछ देर तक बादल मंडराए लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर 12 बजे के करीब आसमान साफ हो गया। धूप खिली। सूरज की किरणों का असर इतना तेज थी कि मौजूदा मौसम में दो दिन में सूखने वाले कपड़े एक घंटे में ही सूख गए। अचानक बदले मिजाज से मौसम में उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को सुबह के समय आद्र्रता 98 प्रतिशत और शाम के समय 100 प्रतिशत थी। शाम को झमाझम के बाद उमस से कुछ राहत महसूस हुई।

तापमान में कमी आयी
बारिश का प्रभाव तापमान पर भी पड़ा। दिन और रात के तापमान में कमी आयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 31. 2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। दोनों स्तर पर तापमान पहले के मुकाबले कम है। दक्षिणी हवा 4-6 किमी प्रति घंटा की गति से चली। शुक्रवार को संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा गरज-चमक के साथ बौछारे पडऩे की संभावना है।

आंकड़ों में वर्षा

- 30.2 मिमी वर्षा गुरुवार को शाम को हुई
- 26.8 मिमी वर्षा बुधवार की देर रात हुई

- 50.87 इंच कुल वर्षा शहर में अभी तक
- 52 इंच जिले में औसत बारिश निर्धारित

- 1.13 इंच बारिश से हो जाएगी बराबरी

Published on: