
जबलपुर। पेट्स लवर्स स्टाइलिश जैकेट और स्वेटर्स से पेट्स की स्पेशल केयर कर रहे हैं। इन्हें ना सिर्फ फैमिली मेंबर्स की तरह रखा जा रहा है, बल्कि उनकी हेयर और फुट्स को भी ठंड से बचाने के काम किए जा रहे हैं। लोगों की डिमांड को देखते हुए मार्केट में भी पेट्स विंटर वियर में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं।
सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही अब लोग पेट्स की सेहत को लेकर अवेयर भी हो गए हैं। वे ठंड से बचाव और उन्हें बीमारी से बचाने के लिए भी सर्तकता बरत रहे हैं। शहर के पेट लवर्स अपने डॉग्स और कैट्स का ध्यान बिल्कुल घर के सदस्यों की तरह रख रहे हैं। कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए उन्हें न केवल गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं, बल्कि उनकी डाइट और ग्रूमिंग पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है।
पेट्स के लिए बाजार में इस बार विंटर कलेक्शन की खास वैरायटी देखने को मिल रही है। साधारण कपड़ों की जगह अब पेट्स के लिए स्टाइलिश हुडीज, ऊनी स्वेटर्स, फर वाली जैकेट्स और वाटरप्रूफ विंटर कोट की मांग तेजी से बढ़ी है। पेट ओनर्स अपने पालतू जानवरों की साइज और ब्रीड के हिसाब से रंग-बिरंगे और आरामदायक कपड़े खरीद रहे हैं, जिससे वे ठंड से सुरक्षित रहने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखें।
पेट्स शॉप्स और ऑनलाइन मार्केट में पेट्स विंटर वियर को लेकर कई नए प्रोडक्ट मिल रहे हैं। इसमें गर्म बिस्तर और मैट मिल रहा है, जिसमें जमीन की ठंड से बचाने के लिए सॉफ्ट कुशन बेड और थर्मल मैट खरीदे जा रहे हैं। इसके साथ ही ठंड में पंजों को फटने से बचाने के लिए विशेष मॉइस्चराइजिंग बाम और छोटे बूट्स पहनाए जा रहे हैं। ड्राई शैंपू और ग्रूमिंग किट भी पेट्स लवर्स में टॉप पर्चेजिंग बनी है, इसमें सर्दियों में रोज नहलाने के बजाय पेट्स की सफाई के लिए ड्राई शैंपू लगाकर विंटर लोशन लगाया जा रहा है।