जबलपुर

MP 20 CG 2736 नंबर की गाड़ी से आए गुंडे, नेता के भाई को मारी गोली

रेत खनन पर विवाद, आधी रात उपसरपंच के भाई को गोली मारी, मेडिकल अस्पताल में भर्ती
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 11:12 AM IST
firing in jabalpur
firing in jabalpur

जबलपुर। सुशासन और अवैध खनन की बात करने वाली प्रदेश सरकार का खनन माफिया पर कोई असर नहीं हो रहा है। नर्मदा समेत अन्य नदियों में जमकर रेत खनन हो रहा है। वहीं इसे रोकने वालों पर खनन माफिया बंदूकों से हमला कर रहा है। जबलपुर जिले में नर्मदा, हिरण, परियट आदि नदियों में स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से खनन माफिया रेत निकालकर नदियों का सीना छलनी कर रहा है। ऐसे में नदियों का भविष्य तो संकट में है ही, साथ में इनके रक्षकों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। ताजा मामला भेड़ाघाट थाना क्षेत्र का है। जहां खनन माफिया ने नर्मदा रक्षकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है।

READ MORE- जबलपुर : शिव की पूजा करने गई महिला ने शिवलिंग पर काटकर चढ़ा दी जीभ

शनिवार रात १०.४५ बजे शहर से लगा भेड़ाघाट के समीप नर्मदा का धरमपुरा घाट गोलियों की धांय-घांय से गूंज उठा। रेत माफिया के गुर्गों ने घाट की निगरानी में तैनात हीरापुर बंधा ग्राम पंचायत के उपसरपंच प्रशांत जैन के बड़े भाई सुशांत के पैर में गोली मार दी। साथी दिलीप यादव को भी चोट आई है। ग्रे कलर की कार में आए ७-८ हथियारबंद बदमाशों ने रॉड-स्टिक से पीटा। आरोप है कि अवैध रेत उत्खनन रोकने पर वारदात को अंजाम दिया गया। हीरापुर निवासी घायल के चाचा सुशील जैन के अनुसार रेत निकालने व उसके प्रबंधन का ठेेका स्थानीय ग्राम पंचायतों को दिया गया है। सरपंच पार्वती बाई ने उपसरपंच के भाई सुशांत, दिलीप व अन्य को यहां तैनात किया था।

शनिवार रात जब वे धरमपुरा घाट पर थे, तभी कार उनके पास रुकी। इसका नम्बर उन्होंने एमपी २० सीजी २७३६ बताया। बदमाशों के पास आधुनिक पिस्टल थीं। शेखर ठाकुर, राजा जैन सहजपुर व अज्जू पटेल बरखेड़ा को उन्होंने पहचान लिया। आरोपितों ने दिलीप व सुशांत पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने कई राउंड फ ायरिंग की। इनमंे से एक गोली सुशांत के पैर में लग गई।

READ MORE- छात्रा से किया प्यार , नहीं मानी तो ऐसी फोटो कर दीं वायरल

Published on: