जबलपुर

नयागांव में फिर तेंदुए का शोर, दहशत से उबर नहीं पा रहे रहवासी

नया गांव से ठाकुर ताल की पहाड़ी तक हलचल की आशंका  

less than 1 minute read
Aug 10, 2020
Leopard : चंबल में फिर मिला तेंदुआ का शव

जबलपुर. रामपुर नया गांव व ठाकुर ताल की पहाड़ी के आसपास फिर तेंदुए की दस्तक हो गई है। यहां पर नर व मादा तेंदुए सहित दो शावकों की मौजूदगी की बात क्षेत्रवासियों द्वारा कही जा रही है। तेंदुए की मौजूदगी के बाद यहां कॉलोनी के रहवासियों सहित मार्निंग व इवनिंग वॉक करने वालों में भी दहशत है। नया गांव सोसायटी के अध्यक्ष रजत भार्गव के अनुसार यहां पर तेंदुए की मौजूदगी से कॉलोनीवासी दहशत में है। वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है। तेंदुए ने पूर्व में भी यहां पर पालतू पशुओं का शिकार भी किया था। कॉलोनी में पहले वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया गया था फिर हटा लिया गया।
वन विभाग ने की तलाश
उधर वन विभाग के रेंजर कमल राजपूत के अनुसार सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की गई। टीम ने शनिवार रात्रि के समय व रविवार की सुबह नयागांव से लगी पहाडिय़ों व ठाकुर ताल में गश्त की। क्षेत्र में तंबू लगाकर टीम ने नजर रखी। रात्रि व सुबह के समय तेंदुए की हलचल नहीं मिली। जिसके बाद रविवार को टीम वापस लौट गई। टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है।

Published on:
10 Aug 2020 06:59 pm
Also Read
View All