जबलपुर

Jabalpur Seat 2024 Result: जबलपुर से भाजपा के आशीष दुबे 4 लाख 86 हजार वोटों से जीते

Jabalpur Seat 2024 Result: भगवामय हुआ मध्यप्रदेश, सभी 29 सीटों पर जीती भाजपा, जबलपुर से आशीष दुबे जीते...

2 min read

Jabalpur Seat 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने मध्यप्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज की है और प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप किया है। बात जबलपुर सीट की करें तो यहां भाजपा के आशीष दुबे को जनता का आशीर्वाद मिला है। भाजपा के आशीष दुबे ने कांग्रेस के दिनेश यादव को करारी हार दी है। जबलपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और यहां पर कुल 61 फीसदी मतदान हुआ था। उसके बाद से ही परिणामों के लिए इंतजार किया जा रहा था जो अब भाजपा के पक्ष में आए हैं।

4 लाख 86 हजार वोटों से भाजपा की जीत

जबलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के आशीष दुबे ने कांग्रेस के दिनेश यादव को 4 लाख 86 हजार 674 वोटों से करारी शिकस्त दी है। आशीष दुबे को कुल 7 लाख 90 हजार 133 वोट मिले जबकि कांग्रेस के दिनेश यादव को 3 लाख 03 हजार 459 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के राकेश चौधरी रहे जिन्हें 21 हजार 416 वोट मिले। इस तरह से आशीष दुबे ने जबलपुर सीट पर 4 लाख 86 हजार 674 वोटों से जीत दर्ज की है।

जबलपुर के सांसद आशीष दुबे के बारे में जानें

आशीष दुबे भारतीय जनता पार्टी के ढाई दशक से सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनका परिवार भी राजनीति से जुड़ा रहा है। आशीष दुबे ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से 2001 में लॉ की पढ़ाई पूरी की और तभी से राजनीति में सक्रिय हैं। वे भाजपा ग्रामीण के संगठन अध्यक्ष भी रहे हैं। राजनीति के अलावा आशीष दुबे खेती-किसानी करते हैं। 54 वर्षीय आशीष दुबे ने अपने एफिडेविट में किसानी को ही अपना पेशा बताया है।

आशीष दुबे के पास कितनी संपत्ति है ?

आशीष दुबे के पास लगभग 35 करोड़ की संपत्ति। यही नहीं उनपर 1.35 करोड़ कर्ज भी है। वहीं उनकी पत्नी के पास 450 ग्राम सोना और 11 लाख रुपए कैश है। उनकी पत्नी और बच्चों के पास 91 एकड़ जमीन है। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में भी इन्वेस्टमेंट कर रखा है। उनके एफिडेविड के मुताबिक वे एक रिवॉल्वर भी रखते हैं।

जबलपुर में किसका पलड़ा भारी?

जबलपुर का राजनीतिक समीकरण कुछ इस तरह है कि जबलपुर की 8 में से 7 विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास है। शहर की कैंट विधानसभा से अशोक रोहाणी, मध्य से अभिलाष पांडे, पश्चिम से राकेश सिंह, पनागर से सुशील इंदु तिवारी, पाटन से अजय विश्नोई, सिहोरा से संतोष बरकड़े और बरगी विधानसभा से नीरज सिंह भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। सिर्फ एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया चुनाव जीत पाए थे।

Updated on:
04 Jun 2024 06:34 pm
Published on:
22 May 2024 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर