जबलपुर

MP के सिहोरा में गरजे किसान नेता राकेश टिकैत

-मां नर्मदा को नमन कर शुरू किया संबोधन-जबलपुर को बताया क्रांति का उद्गम स्थल और भारत का केंद्र बिंदु
less than 1 minute read
Mar 15, 2021
किसान नेता राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत

जबलपुर. कृषि कानूनों के खिलाफ तीन महीने से भी ज्यादा वक्त से आंदोलनरत किसानों के नेता राकेश टिकैत सोमवार की सुबह जबलपुर पहुंचे। उन्होंने जिले के सिहोरा मंडी में बड़ी किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने संबोधन से पूर्व मां नर्मदा को नमन किया। टिकैत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि जबलपुर क्रांति का उदगम स्थल है, यहां से क्रांति की मशाल जलानी पड़ेगी। यही भारत का केंद्र बिंदु है।

बता दें कि मोदी सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 100 से अधिक दिनों से लगातार जारी है। पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों की पंचायत के बीच ही टिकैत ने भारत भ्रमण करने का ऐलान किया था। इसके तहत वह अब तक उत्तर प्रदेश के बलिया सहित कई जगहों पर महापंचायत कर चुके हैं। अभी हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल का भी दौरा किया। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को जमकर कोसा था। इसी कड़ी में वह मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। बता दें कि यहां भी पंचायत व नगर निगम चुनाव होने वाले है।

बता दें कि टिकैत के सिहोर पहुचने के पहले वहां किसान पंचायत के लिए तैयार मंच के साथ कुछ लोगों ने छेड़-छाड़ की। बैनर व केयॉस्क वगैर को नष्ट कर दिया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भाजपा के लोगों पर महापंचायत स्थल पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।

Updated on:
15 Mar 2021 05:25 pm
Published on:
15 Mar 2021 05:25 pm