जबलपुर

जेल से छूटते ही फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने लगा बदमाश, सामने आया शॉकिंग वीडियो

MP News : जेल से जमानत पर आए बदमाश ने गवाहों को धमकाना शुरु कर दिया। एक गवाह को धमकाने के लिए उसने फायरिंग तक कर दी, जिसका CCTV सामने आया है। पुलिस ने बदमाश को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाने लगा बदमाश गिरफ्तार (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में जेल से छूटकर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल से छूटने के बाद गवाहों को धमकाने के लिए बदमाश ने फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि, आदतन अपराधी के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और मारपीट जैसे संगीन अपराध पहले से दर्ज हैं।

दरअसल, आरोपी शिब्बू खान हालही में हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। बदमाश पर पहले से 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। दो दिन में दो बार फायरिंग कर बदमाश ने आतंक मचाया था। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित छुई खदान में फायरिंग की थी। दो दिन में दो बार फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। इसी में से एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश युवक पर फायरिंग करता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

आधी रात को नहर में चमक रही थी रोशनी, रेस्क्यू में निकली कार, अंदर से निकली 3 लाशें

घटना का CCTV आया सामने

क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर लम्हेटा बाईपास से बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भाग रहा बदमाश डिवाइडर से जा टकराया। बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। गढ़ा पुलिस आरोपी शिब्बू खान से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
07 Feb 2026 02:06 pm
Published on:
07 Feb 2026 01:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर