
Youth Jumps into Burning Funeral Pyre and died (patrika.com)
MP news: मध्य प्रदेश के जबलपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सिहोरा के खितौला क्षेत्र में स्थित शमशान घाट में एक परिवार ने बीते दिन जब अपने मृत परिजन की चिता देखने दूसरे दिन पहुंचे तो बिलकुल दंग रह गए। उन्होंने देखा कि चिता पर एक युवक की अधजली लाश भी पड़ी हुई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पता चला कि व्यक्ति ने जलती हुई चिता में कूदकर आत्महत्या की है। घटना का पता लगने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। इस घटना के खुलासे से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
दरअसल, यह घटना वार्ड क्रमांक 18 स्थित हिरन नदी किनारे बने श्मशान घाट की है। यहां देर रात एक युवक ने श्मशान घाट में जलती चिता में कूदकर अपनी जान गंवा दी।मृतक की पहचान शिवम कोल (27) रूप में हुई है। शिवम वार्ड नंबर 15, राधा कृष्ण मंदिर के पीछे के का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शिवम शनिवार रात करीब 3 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। सुबह जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसने पति के गायब होने की जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
इसी दौरान श्मशान घाट में एक अन्य परिवार द्वारा जलाई गई चिता को देखने पहुंचे परिजनों ने चिता में एक युवक का जला हुआ शव देखा। घटना से वहां हड़कंप मच गया और तत्काल खितौला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
उधर, युवक के परिजन भी खोजबीन करते हुए श्मशान पहुंचे, जहां कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शिवम कोल के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार शिवम मानसिक रूप से परेशान था और नशे का आदी भी था। वह खितौला में एक दुकान पर आलू बंडा बनाने का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
खितौला पुलिस थाना के आरबी मिश्रा ने मामले को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान शिवम कोल के रूप में की है, जो मानसिक रूप से परेशान और विक्षिप्त था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Updated on:
12 Apr 2026 05:57 pm
Published on:
12 Apr 2026 05:57 pm
