12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: 30 एकड़ खेत में लगी आग, लाखों रुपए की गेहूं-सरसों की फसल बर्बाद

Wheat-Mustard Crops Destroyed: मध्य प्रदेश के खन्ना गांव में भड़की भीषण आग। 30 एकड़ फसल जलकर खाक। सामने आई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Apr 12, 2026

Fire Engulfs 30 Acres of Farmland Wheat-Mustard Crops Destroyed Katni MP News

Fire Engulfs 30 Acres of Farmland in Katni (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी में बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों बड़ा घाटा हो गया। जिले के बरही तहसील क्षेत्र के खन्ना गांव में स्थित छैघरा में रविवार दोपहर खेत में भीषण आग गई। आग लगने से करीब 30 एकड़ रकबे में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जलकर पूरी तरह राख (Wheat-Mustard Crops Destroyed) हो गई। आग की वजह 11 केवी बिजली लाइन के जंफर से निकली चिंगारी बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आग लगने से मची अफरा तफरी

घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर नगर परिषद बरही का दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

इन किसानों की फसल जलकर हुई राख

आग इतनी भीषण थी सरसो और गेहूं की खड़ी फसल देखते-देखते खाक में बदल गई। इस आगजनी में गांव के सरपंच हरिहर पटेल सहित किसान गोविंद पटेल, नीरज पटेल, रामावतार यादव, शीतल पटेल और भूपति पटेल समेत करीब 20 किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों के अनुसार फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

बिजली विभाग पर बरसे किसान

पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां 11 केवी लाइन का जंफर लगा हुआ है। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा खुले तारों के माध्यम से करीब 4 किलोमीटर दूर तक सप्लाई दी जा रही है। इसी दौरान निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई और हमारा लाखों का नुकसान हो गया।

तहसीलदार तक किया गया संपर्क

घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस हादसे ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है और अब उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही राजस्व अमले से सर्वे कराने के लिए तहसीलदार बरही से संपर्क किया है।

एमपी में गेहूं की फसल की एमएसपी में खरीदी शुरु

मध्य प्रदेश में रबी सीजन के लिए एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। किसान 2585 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 40 रुपए बोनस सहित कुल 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इ-उपर्जन पोर्टल (E-Uparjan Portal)पर स्लॉट बुक कर 9 अप्रैल से 4 संभागों और 15 अप्रैल से शेष जिलों में अपना गेहूं बेच सकते हैं। (MP News)