
Secret Superstar Alfiya Anjum Secures 10th Rank in MP Board 12th Result (Patrika.com)
MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स इस रिजल्ट को mponline.mpbse.gov.in , mpbse.nic.in , mpresults.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। वहीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 76.08 फीसदी रहा। परीक्षा में अधिकतर छात्र सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बना लेते हैं, लेकिन जबलपुर की अल्फिया अंजुम ने मोबाइल से पढ़ाई करके 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। रिजल्ट आने के बाद अल्फिया के घर में खुशी का माहौल है।
अल्फिया की कहानी कुछ साल पहले आई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' (Secret Superstar) से कुछ हद तक मिलती है। फिल्म की तरह उसे बाहर जाने की ज्यादा जादि नहीं थी। हालांकि, अल्फिया की कहानी में फर्क बस इतना है कि उनके पिता रशीद अली अंसारी विलन नहीं बल्कि हीरो हैं। पिता ने हमेशा अल्फिया को सपोर्ट किया जिसका परिणाम ये रहा कि हायर सेकेंडरी में आर्ट्स ग्रुप की उसने प्रदेश में दसवां स्थान पाया है।
पत्रिका से बातचीत के दौरान अल्फिया ने बताया कि पिता का एम्ब्रॉयडरी का काम है और मां हाउसवाइफ है। माता-पिता का सहयोग पढ़ाई में हमेशा रहा, लेकिन फिर पारिवारिक माहौल के कारण घर के बाहर ज्यादा जाने की आजादी नहीं थी।
इसलिए मोबाइल को ही कोचिंग सेंटर बनाया और पढ़ाई शुरू की। अल्फिया ने बताया कि टीचर्स के टिप्स के साथ सेल्फ स्टडी की। मोबाइल में बहुत से एप्लिकेशन, यू-ट्यूब चैनल और लिंक जॉइन किए थे, जहां अच्छे स्टडी कंटेंट मिलते थे। आर्ट्स फील्ड में भी आगे बढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है।
12वीं की परीक्षा में इस साल नियमित और प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए प्रदेशभर में कुल 3636 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें करीब 7 लाख नियमित स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स की संख्या 76112 थी।
बता दें कि 613318 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें 367079 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में, 99073 स्टूडेंट्स ने द्वितीय श्रेणी में, 254 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह परीक्षा में कुल 466406 स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन सभी का परीक्षा फल 76.01 फीसदी रहा। वहीं किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 12वीं की इस परीक्षा में प्रदेशभर से नकल के 71 मामले दर्ज किए गए हैं।
Published on:
15 Apr 2026 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
