15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board 12th Class Result: फुटपाथ पर बैग बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, टॉप-10 में बनाई जगह

MP Board 12th Class Result: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 15 अप्रेल को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए।

2 min read
Google source verification
MP Board 12th Class Result Son of a Street-Side Bag Seller secures 10th rank

Son of a Street-Side Bag Seller secures 10th rank MP Board Result (फोटो-Patrika.com)

MP Board 12th Class Result: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 15 अप्रेल को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। हर साल की तरह इस बार भी कई छात्रों ने अपनी मेहनत से नई मिसाल पेश की लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सीधे दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी है जबलपुर के ओम चौकसे की। ओम चौकस ने साबित किया कि आर्थिक तंगी कभी भी सपनों की उड़ान को रोक नहीं सकती है। ओम ने राइटटाउन क्षेत्र में स्थित पंडित लज्जाशंकर झा स्कूल से पढ़ाई की।

पिता फुटपाथ पर बेचते है बैग, ओम भी बटाते थे हाथ

साधारण परिवार से आने वाले ओम ने 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय (Science stream) में प्रदेश मेरिट में दसवां स्थान (482 अंक) हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके पिता नरेश चौकस फुटपाथ पर बैग बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता वैजयंती गृहणी हैं। राइटटाउन क्षेत्र में कई बार ओम अपने पिता के काम में हाथ बंटाते हुए दुकान खोलने और बंद करने में मदद करते थे, लेकिन पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं हुआ। उत्कृष्ट मॉडल स्कूल के छात्र ओम ने इससे पहले दसवीं कक्षा में भी प्रदेश मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया था। पिता स्कूल के बाहर भी बैग बेचा करते थे और आज उनके बेटे उनके साथ स्कूल का भी नाम रौशन किया है।

बेटे पर था भरोसा

ओम के पिता ने कहा कि उन्हें हमेशा से ओम पर भरोसा था कि वह उनका नाम रौशन करेगा। वह अपनी मेहनत से आगे बढ़ा है जिसने मेरे संघर्ष को सफल बना दिया। वहीं ओम ने बताया कि सफलता का कोई भी शार्ट कट नहीं होता है। मैंने लगातार पढ़ाई कर रैंक हासिल किया है। ओम ने सबसे ज्यादा जोर रिवीजन पर दिया। नया पढ़ने से ज्यादा ओम ने पुराने पढ़े हुए को और भी मजबूत करने का काम किया और सभी सब्जेक्ट की गहराई से पढ़ाई की। रट्टा नहीं मारा।

डॉक्टर बनने का है सपना

ओम का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है और इसके लिए वे नीट परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक तरह से ओम की सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं।

12वीं की टॉपर लिस्ट (संकायवार पहला स्थान)

कॉमर्स ग्रुप की- चांदनी विश्वकर्मा- 494/500
विज्ञान (गणित)- श्लोक प्रजापति- 493/500
कृषि ग्रुप- तुलसी राजावत-493/500
विज्ञान (जीव विज्ञान)- तन्वी कुमावत- 492/500
कला ग्रुप- श्रुति तोमर- 489/500
ललित कला एवं गृप विज्ञान ग्रुप- शाइस्ताह कुरैशी- 485/500