जबलपुर

बॉस के साथ डिनर से लौट रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने देखा तो चला दी गोलियां, फिर खुद को भी मार ली गोली

आईसीआईसीआई बैंक में काम करती है युवती
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 9:30 PM IST
man shoots girlfriend and himself in mp,young girl works in ICICI Bank attempt to murder,man kills girlfriend then himself 2018,man kills girlfriend then himself in narsinghpur,man kills girlfriend then himself,boyfriend kills girlfriend then himself,boyfriend shoots girlfriend then himself in narsinghpur,horrible murders in india,horrible murder ,horrible love stories,horrible love story,painful inccident ,painful accident,firing on young girl,painful story of my life,painful story of a girl,a painful story of love,painful story of love,painful story of a lover boy,The Other Love Story,Jabalpur,narsinghpur,jabalpur police,mp police. bhopal police,
man shoots girlfriend and himself in mp

जबलपुर। एक सिरफिरे प्रेमी को अपनी प्रेमिका का दूसरे युवक के साथ डिनर पर जाना इतना नागवार गुजरा कि उसने सड़क पर ही उसे खुलेआम गोली दाग दी। प्रेमिका की जान लेने की कोशिश करने के बाद युवक ने कनपटी पर रिवाल्वर रखकर खुद को भी गोली मार ली। दिल दहला देने वाली यह घटना नरसिंहपुर की है। रात के सन्नाटे में जब पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास फायरिंग की आवाज गूंजी तो लोग दहशत में आ गए। कुछ लोगों ने देखा तो सड़क किनारे आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत एक युवती जमीन पर गिरी थी। जिसे गोली गली थी। एक युवक मोटरसाइकिल से वहां से भाग रहा था। कुछ दूर चलकर प्रेमी ने भी खुद को गोली मार ली। घायल युवक-युवती को जबलपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक-दूसरे को काफी पहले से जानते थे
पुलिस के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक की नरसिंहपुर स्थित शाखा में कार्यरत 27 वर्षीय गरिमा चौधरी को मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपित लोकेश अग्रवाल उम्र 32 वर्ष ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास कट्टे से गोली मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान गरिमा से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपित लोकेश की जानकारी जुटाई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर लोकेश को ढूंढते हुए जब दादा महाराज क्षेत्र के पास पहुंचे तो वहां सड़क किनारे लोकेश की बाइक पलटी हुई मिली। वहीं, कुछ कदम पर आरोपित खून से लथपथ मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक और युवती, एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

मैनेजर के साथ गई थी कुसुम वैली
पुलिस के अनुसार मंगलवार को गरिमा उसके ब्रांच मैनेजर विनीत भसीन के साथ डिनर पर कुसुम वैली गई थी। दोनों खाना-खाने के बाद रात को करीब 9 बजे वापस लौटे। ब्रांच मैनेजर, युवती को बैंक के सामने छोड़कर चला गया। जहां से युवती अपनी मोपेड उठाकर घर जाने के लिए रवाना हुई। इसी बीच पीछे से बाइक पर लोकेश आया। इससे पहले की युवती कुछ समझ पाती लोकेश ने कट्टे से उस पर गोली दाग दी। जो जाकर युवती के हाथ में लगी। इसके बाद लोकेश मौके से भाग गया।

मोबाइल से ट्रैस हुई लोकेशन
पुलिस के अनुसार लोकेश ने गरिमा को गोली मारने के बाद दादा महाराज मंदिर के पास आत्महत्या के इरादे से खुद को भी गोली मार ली थी। उसने अपनी कनपटी पर कट्टे से फायर किया जिसके बाद वह गिर पड़ा। गरिमा से अस्पताल में पूछताछ के आधार पर लोकेश के मोबाइल फोन को ट्रैस किया गया। लोकेशन ट्रैस होने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोकेश की बाइक सड़क के किनारे पड़ी मिली। वहीं, वह भी खून से लथपथ मिला। जिसे पुलिस फौरन लेकर जिला अस्पताल पहुंची। प्रारंभिक उपचार के हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Published on: