जबलपुर

शादी के 50 साल बाद पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया ये खुलासा

रामपुर चौकी अंतर्गत घटना

2 min read
Apr 19, 2018
married women committed suicide after 50 wedding year

जबलपुर। शादी के बाद वर्षों एक दंपति साथ रहे। जिंदगी के सारे-उतार चढ़ाव एक साथ देखें। लेकिन गुरुवार को अचानक पत्नी ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। शादी के 50 साल बाद महिला के यूं आत्महत्या करने से उनको जानने वाला हर व्यक्ति हैरान था। महिला की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। लोगों का दुख उस वक्त और बढ़ गया जब महिला का सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में महिला ने मौत को गले लगाने की जो वजह बताइ वह बेहद चौंकानी वाली है। घटना रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्रांर्गत हुइ। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है।

अचानक बिगड़ी तबियत और फिर
पुलिस के अनुसार गुप्तेश्वर निवासी रामलाल की 70 वर्षीय पत्नी कलावती ने गुरुवार को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उसके बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गइ। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसे देखकर परिजनों को जहरीली वस्तु का सेवन किए जाने की आशंका हुइ। वे महिला को तत्काल अस्पताल लेकर गए। जहां, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में घर से महिला का लिखा हुआ सुसाइड नोट जब्त किया गया है।

पति करता था प्रताडि़त
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका सिंचाइ विभाग से सेवानिवृत्त है। मृतका के पति रामलाल भी शासकीय सेवा से रिटायर हो चुके है। दोनों गुप्तेश्वर में निजी मकान में रहते है। सरकार से मिलने वाली पेंशन से ही उनका घर चलता है। वहीं, सुसाइड नोट में महिला ने अपनी मौत की वजह पति की प्रताडऩा बताइ है। नोट में 50 वर्ष से पति द्वारा प्रताडि़त किए जाने का जिक्र आने से लोग हैरान है।

अर्थी रखकर किया प्रदर्शन
महिला द्वारा सुसाइड में जिक्र किए गए मौत की वजह जब सामने आयी तो परिजनों सहित स्थानीय लोगों का भी गुस्सा भड़क गया। उन्होंने की महिला की अर्थी सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। महिला की मौत के लिए पति को जिम्मेदार बताते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों सहित मृतका के बेटों को आरोपित के विरुद्ध जल्द कार्रवाइ का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, जानिए इन्होंने कैसे छुआ राजनीति का शिखर

Published on:
19 Apr 2018 04:41 pm
Also Read
View All