जबलपुर

शादीशुदा लडक़ी को बेच दिया 90 हजार रुपए में बेचा, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

शादीशुदा लडक़ी को बेच दिया 90 हजार रुपए में बेचा, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार  

2 min read
Aug 15, 2020
woman

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय विवाहित युवती को मानव तस्करी करने वाले गिरोह ने अगवा किया। उसे 90 हजार रुपए में टीकमगढ़ में बेच दिया। वहां उसे खरीदने वाले आरोपी ने 15 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। उसके चंगुल से छूटकर युवती किसी तरह घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पति के साथ वह गुरुवार रात संजीवनी नगर थाने पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर किशोरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बालिग आरोपियों को पुलिस ने शनिवार तक रिमांड पर लिया है।

संजीवनी नगर पुलिस की कार्रवाई
विवाहित युवती का अपहरण कर 90 हजार रुपए में बेचा, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

ये है मामला
संजीवनी नगर टीआई भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि विवाहित युवती की एक तीन वर्ष की बेटी है। बीते 24 जुलाई को वह पैसे निकालने धनवंतरी नगर स्थित बैंक गई थी। वहां से घर लौटते समय उसी की मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी भूकम्प कॉलोनी निवासी सुनील रजक के साथ मिली। दोनों कार से थे। किशोरी ने महिला को घर छोडऩे की बात कहकर कार में बिठा लिया। दोनों युवती को उसके घर की बजाय गलियों से होते हुए कहीं और ले जाने लगे। युवती ने कार से कूदने का प्रयास किया, तो किशोरी और सुनील ने उसकी बेटी की हत्या की धमकी दी।

दोनों उसे तेजगढ़ दमोह रोड स्थित जंगल ले गए। वहां उसे हाथीघाट हरदुआ तेजगढ़ निवासी नरेंद्र उर्फ नारायण सिंह लोधी और टीकमगढ़ निवासी दशरथ लोधी मिले। किशोरी और सुनील ने युवती को उनके हवाले कर दिया। वहां युवती ने शोर मचाया, तो फिर उसकी बेटी को मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। दशरथ सिंह लोधी ने युवती को बताया कि उसने उसे 90 हजार रुपए में खरीदा है। दोनों उसे बेडिय़ा गांव ले गए। टीआई भूमेश्वरी चौहान के अनुसार रिमांड में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Published on:
15 Aug 2020 02:05 pm
Also Read
View All