जबलपुर

मलेशिया, थाइलैंड के मसाज पार्लर में इस स्पेशल तैल से की जाती है मसाज

मसाज पार्लर में इस स्पेशल तैल से की जाती है मसाज
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 1:56 PM IST
massage parlor of malaysia, thailand , massage oil
massage parlor of malaysia, thailand , massage oil

जबलपुर . यदि आप अक्सर पीठ दर्द, पैर दर्द आदि की समस्या से परेशान रहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी बॉडी का पॉश्चर सुधारना होगा। सही पॉश्चर से आपकी रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा नियमित योग भी करें।

मसल्स की स्ट्रेचिंग और टॉनिंग के लिए बहुत फायदेमंद होता

ध्यान रखें कि योग की शुरुआत किसी एक्सपट्र्स की देखरेख में ही करें। मसल्स की स्ट्रेचिंग और टॉनिंग के लिए योग बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही कुछ हल्की एरोबिक एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इस साथ ही लेमन ऑयल का प्रयोग शुरु कर दें। डाक्टर विनीत राठी बताते हैं कि लेमन आयल आपका वजन कम करेगा।


मांसपेशियों की मसाज
लेमन ऑयल शारीरिक स्वास्थ्य लाभ ही नहीं देता है, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। डा. शोभा चंदोरिया के मुताबिक वजन घटाने के लिए भी लेमन ऑयल को कारगर माना जाता है। मूड बूस्ट करने के लिए भी लेमन ऑयल को फायदेमंद है। रोजाना इस ऑयल की एक-दो बूंदों का सेवन किया जा सकता है।

नसों में भर देता है शक्ति

आप इस ऑयल से मांसपेशियों की मसाज भी कर सकते हैं। यह मसाज आपकी नस-नस में ताजगी और जोश भर देगी। गौरतलब है कि मलेशिया, थाइलैंड आदि देशों के मसाज पार्लर में इस तैल से मसाज की जाती है। लेमन आयल की यह मालिश नसों में शक्ति भर देता है।

होते हैं उपयोगी पोषक तत्व
डाक्टर्स बताते हैं कि प्रोटीन, प्रोबायोटिक, कैल्शियम और अन्य उपयोगी पोषक तत्व होते हैं। लेमन आयल से मसाज के साथ ही यदि दही के साथ अलसी का सेवन किया जाए तो यह और भी फायदेमंद होगा। दही, अलसी में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इसे आप कभी भी स्नैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं। पोषकता बढ़ाने के लिए इसमें नट्स और फ्रूट्स एड करें।

Published on: