10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुफा से रेस्क्यू किए गए फुटबॉलर बच्चों का पहला वीडियो आया सामने, रोते दिखे माता-पिता

रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए गुफा से बाहर आए बच्चों का पहला वीडियो सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 11 Jul 2018, 9:12 PM IST

thailand cave

गुफा से रेस्क्यू किए गए फुटबॉलर बच्चों का पहला वीडियो आया सामने, रोते दिखे माता-पिता

थाईलैंड। 17 दिन तक गुफा में मौत और जिंदगी से जूझते रहे 12 फुटबॉलर बच्चे अब सकुशल बाहर आ चुके हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर आए बच्चों का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो स्थानीय अस्पताल ने जारी किया है। जिसमें सभी 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। उनके आसपास नर्सें भी हैं। अस्पताल के कमरे में शीशा लगा हुआ है। शीशे के पार उनके माता-पिता भी खड़े हुए हैं। वे अपने बच्चों को हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही कुछ माता-पिता रोते भी नजर आए। बता दें कि मंगलवार को कोच समेत सभी 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। रेस्क्यू टीम ने बच्चों को निकालने में अपनी पूरी जान लगा दी, लेकिन इस दौरान बच्चों ने जो हिम्मत और समझदारी दिखाई, वो काबिले तारीफ है। बच्चों के साहस को देखकर गोताखोर भी हैरान थे।बता दें कि मंगलवार को गुफा से टीम का सबसे युवा सदस्य भी निकल आया। बाहर आए नन्हे फुटबॉलर की उम्र 11 साल है। इस का नाम चानीन विबूनरनग्रुएंग हैं। प्यार से उसे टाइटन बुलाते हैं। वह पिछले पांच साल से फुटबॉल खेल रहा है।

23 जून को फंसे थे फुटबॉलर

बता दें कि 'वाइल्ड बोर्स' नाम की फुटबॉल टीम 23 जून को गुफा में फंस गई थी। ये लोग अभ्यास के बाद वहां गए थे और भारी मानसूनी बारिश की वजह से गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद वहां फंस गए। जब बच्चों को गुफा से बाहर निकाला जा रहा था तब पुरी दुनिया उनके लिए दुआएं कर रही थी। दुनिया भर की मीडिया भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन को कवर करने पहुंची थी। उधर थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रायुत चान-ओ-चाऊ भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर जमाए हुए थे। उन्होंने जानकारी दी थी कि गुफा से बाहर निकालने से पहले फुटबॉलर बच्चों के एंटी-एंजाइटी दवा खिलाई गई थी। बच्चों को बेहोशी की दवा नहीं दी गई थी। पीएम ने कहा था कि ये वही दवाएं हैं जो वह खुद गन शूटिंग से पहले लेते हैं।