जबलपुर

Minor was getting married:जबलपुर में हो रही थी नाबालिग की शादी,फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

-यूपी की रहने वाली है नाबालिग, चाइल्ड लाइन और परियोजना अधिकारी के साथ पहुंची बेलबाग पुलिस ने शादी रुकवाई
less than 1 minute read
marrige.jpg
Minor was getting married

जबलपुर। 16 वर्षीय किशोरी की 24 वर्षीय युवक के साथ शनिवार को शादी रचाई जा रही थी। एक मंदिर में गुचपुप तरीके से कराई जा रही इस शादी में सिर्फ युवक के घरवालों के साथ किशोरी की मां मौजूद थीं। इस शादी की खबर किसी ने दोपहर 1.40 बजे के लगभग चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर दी। इसके बाद टीम सक्रिय हुई। टीम ने परियोजना अधिकारी और बेलबाग पुलिस के साथ मौैके पर पहुंच कर शादी रुकवा दी। परिजनों को किशोरी की उम्र सम्बंधित दस्तावेज लेकर बुलाया है। इस दौरान किशोरी की काउंसलिंग भी चाइल्ड लाइन द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार नाबालिग की शादी की खबर चाइल्ड लाइन अधिकारी अखिल चौकसे को मिली थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर अंकित पटेल, प्रबोध कुमा, सरोज को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा। टीम ने परियोजना क्रमांक चार की महिला सुपरवाईजर के साथ बेलबाग थाने पहुंची। वहां से पुलिस संग मंदिर में आयोजित शादी स्थल पर पहुंची। वहां टीम ने सबसे पहले किशोरी से उम्र पूछा तो उसने 16 वर्ष बताया। अभी वह 10वीं में पढ़ रही है। किशोरी मूलत: यूपी की रहने वाली है। वहीं 24 वर्षीय युवक कंजड़ मोहल्ला का रहने वाला है। शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हो रही थी। टीम ने किशोरी के साथ दोनों परिवार वालों की काउंसलिंग की। उन्हें नाबालिग की उम्र और ऐसा करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी कैंसिल करने का निर्णय लिया। नाबालिग की उम्र सम्बंधी दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया है। बेलबाग टीआई अरविंद चौबे ने बताया कि चाइल्ड लाइन टीम और परियोजना अधिकारी के साथ टीम को भेजा गया था। आगे जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Published on:
04 Oct 2020 12:15 pm