मिस्ड कॉल पर हाजिर हो जाएगी जेसी कैब्स, संकट में कंट्रोल रूम को कर सकेंगे अलर्ट

10 टैक्सी के साथ शुरुआत आज से 
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 2:07 AM IST
cab
cab
जबलपुर . शहर में कहीं भी जाना हो घर बैठे मिस्ड कॉल पर टैक्सी हाजिर हो जाएगी। बुधवार से जेसीटीएसएल द्वारा जेसी कैब्स की सुविधा शुरू की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी इस टैक्सी में काफी सुविधाएं दी गई हैं। टैक्सी में पैनिक बटन है। संकट के समय सात सेकंड तक बटन दबाकर यात्री या चालक कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देंगे। बटन को चालक सीट के ऊपर दरवाजे के पास लगाया गया है। जेसीटीएसएल ने एमपी कैब्स के साथ जेसी कैब्स की शुरुआत की है। आगा चौक स्थित मेट्रो बस स्टैंड परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

24 घंटे सुविधा
एमपी कैब्स के डायरेक्टर अमित निगम ने बताया, कोई भी शहरवासी जेसी कैब्स के नंबर पर कॉल, मिस्ड कॉल, एसएमएस या फिर वाट्स के माध्यम से बुला सकता है। वाहन में बैठते ही कंट्रोल रूम से यात्री का नाम और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर लिया जाएगा। सभी चालक का आईकार्ड होगा।

बुकिंग इस तरह
7470784055 पर कॉल, मिस्ड कॉल, एसएमएस भेजकर।
7470781051 वाट्सएप नंबर पर कॉल या मैसेज करके।
डब्लूडब्लू.एमपीकैब्स.इन

यहां तक मिलेगी सुविधा
मुख्य शहर, भेड़ाघाट, तिलवारा, बरेला, पनागर, डुमना, बाइपास आदि।
किराया, रूट, बिलिंग और वह सबकुछ जो टैक्सी के बारे में आप जानना चाहते हैं

किराये का गणित
एक से तीन किमी53
एक से पांच किमी80
एक से 10 किमी149
एक से 20 किमी287

इस तरह भुगतान
जेसीटीएसएल सीईओ सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि शुरुआती दौर में लोगों को नकद किराया देना पड़ेगा। जल्द ही जे-कार्ड और कैशलेस के अन्य विकल्पों की सुविधा भी जोड़ी जाएगी। मांग बढऩे पर टैक्सी की संख्या भी बढ़ती जाएगी।

दो तरह का किराया
1. बेसिक फेयर 50 रुपए। इसमें यात्री तीन किमी तक सफर कर सकेंगे। इसके बाद 13 से 18 रुपए/किमी
2. 350 रुपए में दो घंटे या 20 किमी की बुकिंग
नोट- सफर के दौरान 10 मिनट से अधिक रुकने पर प्रति मिनट डेढ़ रुपए हॉल्टिंग चार्ज, सभी तरह के फेयर में छह प्रतिशत टैक्स अतिरिक्त

पैनिक बटन भी
सुरक्षा के मद्देनजर टैक्सी में एक पैनिक बटन लगाया गया है। आपात स्थिति में बटन को सात सेकंड दबाए रखना होगा, जिससे ऑटोमेटिक अलर्ट कंट्रोल रूम पहुंच जाएगा।
Published on: