
जबलपुर। बारिश वाले बादलों के रूठते ही बुधवार को गर्मी ने असर दिखाया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। दोपहर को कुछ समय के लिए हल्की बारिश भी हुई लेकिन शहर के कुछ इलाकों को छोडकऱ बाकी जगहों पर रिमझिम फुहारें ही पड़ीं। जिससे उमस और बेचैन भी बढ़ गई है। मौसम में परिवर्तन से चिपचिपी गर्मी फिर बढ़ गई। 24 घंटे में ही तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ गया। लोग पूरे दिन उमस और गर्मी से परेशान रहे। बारिश वाले बादलों की खेप आने के बाद भी लगातार झमाझम बारिश नहीं होने से अब गर्मी और उमस बेचैन करने लगी है।
बारिश नहीं होने से उछला पारा, उमस-गर्मी ने किया हलाकान
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री था। मंगलवार को सुबह बादल बने रहने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आई। यह 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य से 2 डिग्री नीचे बना रहा दोपहर में बादल हल्के छटने से गर्मी बढ़ी पारा करीब छह डिग्री तक उछला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। सुबह के समय आद्र्रता 84 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत थी। दक्षिण पूर्व हवा 3 किलोमीटर की गति से चली।
कम दबाव का क्षेत्र बना
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और गुजरात के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मौसम प्रभावित हो रहा है बुधवार को संभाग के जिले में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार पडऩे की संभावना है।