- न्यूट्रिनिस्ट से जानें हेल्दी फैमिली के हेल्दी फूड
जबलपुर। बारिश के मौसम में सभी का मन चटपटा और मसालेदार खाने का होता है। खासकर बाहर खाना खाने का मन ज्यादा होता है। लेकिन ये खाना बीमार करने के साथ ही अन्य परेशानियों का कारण भी बन जाता है। ऐसे में घर पर ही रहकर टेस्टी और हेल्दी डाइट ली जा सकती है, जो न केवल टेस्ट बढ़ाएगी बल्कि हेल्थ भी बिगडऩे बचाएगी और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करेगी। डाइटीशियन और न्यूट्रिनिस्ट प्रियंका श्रीवास्तव बारिश की हेल्दी डाइट और फूड व उनके फायदे बता रही हैं।
ताजा व गर्म खाना खाएं
बारिश में हमेशा गर्म खाना है खाना चाहिए। हो सके तो जब वह बनकर तैयार होता है तब से लेकर अगले 30 मिनट तक उसे खा लेना चाहिए। जोकि सेहत के लिए अच्छा होता है साथ में वह स्वादिष्ट भी होता ह।ै खाने में अगर किसी प्रकार की दुर्गंध आती है तो उसे तत्काल अलग कर दें। बरसात के मौसम में समोसे पकोड़े चाइनीस और फास्ट फूड सब को लगाते हैं। इनसे बचना चाहिए। यह गले और पेट की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
यह स्नैक्स बैटर हैं
ढोकला पफेड राइस तले हुए स्नेह की जगह पारंपरिक व पौष्टिक स्नैक्स खाना चाहिए। पुराने स्नेक्स हैं जो हींग और लहसुन के तडक़े के साथ बनाए जाते हैं। जैसे रसम और प्रोटीन युक्त स्नेक इनको अपनी डाइट में शामिल करें। पेट कभी खराब नहीं होगा। डाइट में एक हेल्दी स्नैक्स के रूप में ग्रिल्ड सेंडविच, घर का बना सूप और उबले हुए मकई के दाने, ओट्स, ब्राउन चावल, बाजरा मानसून में हेल्दी विकल्प हैं।
सामान्य टेंपरेचर में रखें खाना
खाने को तैयार करने के बाद उसे सामान्य तापमान पर ही रखना चाहिए। बहुत ज्यादा ठंडे खाना और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें। फ्रिज में बहुत दिनों से रखे आइसक्रीम, ठंडे जूस, फ्रूट्स का उपयोग ना करें।
15 मिनट में सलाद खा लें
सलाद जब काटा जाता है तो खाने के 15 मिनट पहले तक उसे रखा जा सकता है बहुत देर से कटे हुए सलाद का उपयोग ना करें। इस मौसम में सलाद बहुत जल्दी अपनी पौष्टिकता खो देता है और खराब हो जाता हैै पत्तेदार सब्जियों और फूलगोभी जैसी सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। हो सके तो गर्म पानी में धोना बेहतर होगा। संक्रमण से बचने के लिए कच्चे सलाद के बजाय उबले हुए सलाद का चयन करना अच्छा होगा।
डाइट में शामिल करें फ्रूटस
डाइट में अगर फल और सब्जियां ले रहे हैं तो उन्हें अच्छी तरह से साफ करके ही खाएं। अनार और नाशपाती एप्पल पपीता जैसे फलों को ताजा काट कर ही खाएं। इसके अलावा बारिश में गले की खराश से बचने के लिए पानी उबालकर ठंडा करें या वाटर प्यूरीफायर वाला पानी पिएं। बहुत ज्यादा ठंडा या फ्रिज के पानी से परहेज करना चाहिए।
बैक्टीरिया खत्म करने के लिए काली मिर्च
डाइट में काली मिर्च का उपयोग जरूर कर।ें आमलेट सूप चिल्ली सूप आदि में इसका उपयोग होना चाहिए। इसमें जीवाणु रोधी गुण होते हैं और यह मानसून में शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद भी करती ह।ै अदरक, दालचीनी, इलायची, काली मिर्च, मसाला चाय, तुलसी के पत्तों की हर्बल चाय पीएं। इन सभी में जीवाणु रोटी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। दूध में हल्दी मिलाकर पीना लाभदायक होगा।