जबलपुर

आज बरस सकते हैं सावन के बादल, गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान

आज बरस सकते हैं सावन के बादल, गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान
less than 1 minute read
Jul 29, 2020
rain_1.jpg
प्रतीकात्मक तस्वीर

जबलपुर। शहर में कई दिनों से उमड-घुमड़ रहे बादल बुधवार को थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन झमाझम बरसे। कई दिनों के बाद शहरभर में एक साथ बारिश हुई। लोगों को आस जगी की बारिश देर तक होगी। लेकिन, पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण कुछ ही देर में बारिश थम गई। दोपहर में लगभग आधा घंटे की बारिश ने शहरवासियों को उमस से राहत दिलाई।

30 मिनट तक झमाझम बारिश उमस और गर्मी से मिली राहत

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को 7.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सम्भाग के कुछ स्थानों पर बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

शाम तक होती रही रिमझिम बारिश
दोपहर में तेज बारिश कुछ देर बाद थम गई। लेकिन, देर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। शाम को रांझी, पनागर क्षेत्रों में कुछ देर तक तेज बारिश हुई। शहपुरा, पाटन, मझौली इलाकों में भी बारिश हुई। बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। हालांकि धान की फसल की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हो रही है। बरसात के शुरुआती डेढ़ महीने बीतने को हैं, लेकिन बारिश ने अब तक गति नहीं पकड़ी है। इसके कारण धान के खेत नहीं भर पा रहे हैं। किसान इंतजार कर रहे हैं कि नियमित बारिश हो तो उन्हें राहत मिले।

Updated on:
29 Jul 2020 12:14 pm
Published on:
29 Jul 2020 12:14 pm