जबलपुर

मप्र का मानसून छत्तीसगढ़ में रुका, दो दिन में झमाझम की उम्मीद

मप्र का मानसून छत्तीसगढ़ में रुका, दो दिन में झमाझम की उम्मीद

2 min read
Jul 03, 2018
monsoon in jodhpur
Heavy rain in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi, monsoon in jodhpur, rain in jodhpur, rainfall in jodhpur

जबलपुर। शहर में सोमवार को रिमझिम बारिश के बाद बादल उड़ गए। बारिश का अनुकूल सिस्टम नहीं बन पाया। मंगलवार को दिन में थोड़ी सी बारिश के बाद मौसम बिल्कुल से साफ हो गया है। बुधवार सुबह आम दिनों की तरह धूप निकली है। जिसकी चुभन और उसम के चलते लोग सुबह से ही कूलन पंखों की हवा में बैठे हैं। मानसून की बेरुखी के चलते लोग परेशान होने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। अभी स्थानीय बादलों के चलते बारिश हो रही है।

news fact-

कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश, बाकी में उमस से लोग परेशान
सिस्टम दे रहा दगा, अब दो दिन बाद बारिश की उम्मीद

मौसम विज्ञानियों के अनुसार महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के आसपास मानसूनी हवा का प्रभाव है। दो दिन में जबलपुर में बारिश शुरू होने का अनुमान है। शहर में सोमवार को मात्र 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सीजन में 91.2 मिमी बारिश ही हुई है। बारिश थमते ही लोग गर्मी और उमस में परेशान हुए। दक्षिण पश्चिमी हवा 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। सुबह आद्र्रता 80 व शाम की आद्र्रता 81 प्रतिशत रही।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नए सिस्टम से मानसून सक्रिय हुआ है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रभाव है। बालाघाट, अनूपपुर, मंडला व उमरिया क्षेत्र में बारिश हुई। धीरे-धीरे यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। चार जुलाई से अच्छी बारिश का अनुमान है।

बढ़ रहे संक्रमण के रोगी
बारिश की लुकाछिपी के कारण मौसम कभी गर्म और कभी नर्म हो रहा है। ऐसे में लोग सर्दी जुकाम व बुखार के अलावा संक्रमण के शिकार भी हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा इसी के मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस बिगड़ते बनते मौसम में खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बाहर का खाना हो सके तो न खाएं। साफ पानी पिएं और गंदगी से दूर रहें।

Published on:
03 Jul 2018 09:57 am