जबलपुर

Monsoon – पितरों के साथ मानसून की होगी विदाई, रहेंगे भीगे दिन

Monsoon - पितरों के साथ मानसून की होगी विदाई, रहेंगे भीगे दिन
2 min read
Sep 18, 2025
Watch Video : पाली में मेहबान हुए मेह, कई बांधों में आया पानी, रानी में 5 व देसूरी में 4 इंच बरसात, कल यलो अलर्ट
पाली शहर में गुरुवार दोपहर हुई बारिश के दौरान मस्तान बाबा दरगाह मार्ग का लिया गया नजारा।

Monsoon शहर में तीन दिन तक लगातार बारिश के बाद बुधवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम खुल गया और उमस बढ़ गई। हालांकि बादलों का आसमान में डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जबलपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जबलपुर में भी गरज चमक के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

monsoon (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Monsoon - फिर बढ़ी उमस

बुधवार को सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम खुला रहा। इससे अधिकतम तापमान बढ़ गया।अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2डिग्री अधिक था। सूर्य निकलने से उमस बढ़ गई। रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य था। हवा में नमी 92 फीसदी दर्ज की गई। सीजन में अभी तक कुल वर्षा का आंकड़ा 1153.6 मिमी (45.41 इंच ) है।

monsoon (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Monsoon - अभी और होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से और पीछे हट गया है। मौसम प्रणालियों के असर जबलपुर संभाग में में एक सप्ताह बारिश जारी रहने की संभावना है।

Updated on:
18 Sept 2025 05:47 pm
Published on:
18 Sept 2025 05:45 pm