
जबलपुर। शुरुआती दौर यानी जून में मानसून फुल दगाबाजी करने के मूड में आया था और करता भी रहा। अब जुलाई में बारिश की आशा की जा सकती है। मानसून के शुरुआती पखवारे में पानी की जगह जगह किल्लत भी नजर आई। कहीं पाइप लाइन फूटी तो कहीं जल संकट भी नजर। आया ऐसे ही में बारिश की उम्मीद होती है कि अब जल संकट भी दूर होगा। लेकिन बारिश किसी मोहल्ले में हो रही है तो अगली ही गली में धूप निकलती नजर आ रही है। यह सिलसिला आज भी जारी है ।
मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का सिलसिला जबलपुर में शुरू हो सकता है। पहले दौर में अच्छी बारिश होने की के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश के चारों दिशाओं में छाए हुए हैं। बादल किसी भी दिशा से हवा चलेगी तो बादल यही आएंगे और शहर को भिगोना शुरू कर देंगे। संभवत आज से अगले 2 दिनों में जोरदार बारिश होना शुरू हो सकती है। बस हवाएं यहां बादल लाकर छोड़ । यदि तेज हवा चली तो बादल कहीं और जाकर बरस सकते हैं।
जून में 100 मिलीमीटर हुई बारिश
जून माह में मानसूनी बारिश का आंकड़ा 104.2 मिली मीटर पहुंचा। 3 सालों में यह स्थिति लगातार बन रही है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आज तक गत वर्ष 71.0 मिलीमीटर की तुलना बारिश थोड़ा अच्छी हुई है। लेकिन जो झमाझम बारिश की उम्मीद थी वह पूरी नहीं हो पाई है। लोगों को यहां जोरदार बारिश का इंतजार है।लेकिन उन्हें फुरफुरी से ही संतोष करना पड़ रहा है।
निकल रहा है पसीना
फिलहाल लोग पसीने से तरबतर हैं। मौसम के हालात यह हैं कि तापमान लगातार सामान्य से ऊपर जा रहा है। आज सुबह की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री मापा गया जो सामान्य रहा। अभी स्थिति ठीक नहीं ।