सरकारी विभागों पर 11 करोड़ जलकर बकाया, निगम नहीं कर रहा कार्रवाई

जल कर का भुगतान न करने वाले आम लोगों के नल कनेक्शन काटने में नगर निगम का अमला फुर्ती दिखा रहा है। 

2 min read
Jan 06, 2017
nagar nigam jabalpur
जबलपुर। जल कर का भुगतान न करने वाले आम लोगों के नल कनेक्शन काटने में नगर निगम का अमला फुर्ती दिखा रहा है। दो माह के भीतर 537 नल कनेक्शन काटे गए हैं। दूसरी ओर पुलिस सहित अन्य विभागों पर बकाया करोड़ों रुपए वसूलने में निगम के अफसरों को पसीना छूट रहा है। अकेले पुलिस विभाग से जुड़े अफसर, जवान, कर्मचारी चार करोड़ से ज्यादा का पानी पी चुके हैं, लेकिन भुगतान के नाम पर 16 साल से एक रुपए नहीं दिया गया।

निगम शहर में रोजाना लगभग 215 एमएलडी पानी सप्लाई कर रहा है। रमनगरा, ललपुर सहित चार जगह बने पांच जलशोधन संयंत्र से हो रही पानी सप्लाई में लगभग 42 करोड़ रुपए सालाना खर्च हो रहे हैं। खर्च को कवर करने के लिए निगम शासकीय विभागों से वसूली में तो फिसड्डी साबित हो रहा।

नोटिस की खानापूर्ति
पुलिस सहित अन्य विभागों में वर्षों से फंसे जल कर के करोड़ों रुपए वसूलने के मामले में नगर निगम साल दर साल नोटिस की खानापूर्ति कर रहा है।

एक-दूसरे पर ठीकरा
शासकीय विभागों से जल कर वसूलने व नल कनेक्शन न काटे जाने के मामले में निगम के राजस्व व जल विभाग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि बकाएदारों के कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी जल विभाग की है, वहीं जल विभाग के अधिकारी यह कहकर बच रहे हैं कि राजस्व विभाग को सख्ती से वसूली करनी चाहिए।

किस पर कितना कर बकाया
कार्यालय/विभागकनेक्शनराशि
पुलिस/गृह विभाग2741584761
होमगार्ड/गृह विभाग02303942
पीडब्ल्यूडी1337756600
विक्टोरिया/एल्गिन043142414
केंट बोर्ड215445059
बिजली कंपनी024514398
शासकीय शिक्षण संस्थान0916527973
भारतीय खाद्य निगम01360992
कलेक्टर कार्यालय01558307

इनका कहना है
पुलिस सहित जलकर के बकायादार शासकीय विभागों को नोटिस जारी किए जाते हैं। पुलिस से 16 साल से जलकर नहीं मिला है। विभागों द्वारा शासन से फंड मिलने पर जलकर देने की बात की जाती है।
पीएन सनखेरे, उपायुक्त, राजस्व
Published on:
06 Jan 2017 07:38 am
Also Read
View All