जबलपुर

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शाम को सडक़ पर उतरेंगी शहर कांग्रेस- देखें वीडियो

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शाम को सडक़ पर उतरेंगी शहर कांग्रेस- देखें वीडियो  

less than 1 minute read
Dec 18, 2020
mp congress protest today live in patrika jabalpur

जबलपुर। नए कृषि कानून के विरोध और शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के विरोध में सडक़ पर उतरेंगे। आज शाम चार से छह बजे तक दमोहनाका में प्रदर्शन किया जाएगा।

‘कृषि कानून के विरोध, समस्याओं को लेकर सडक़ पर उतरेगी कांग्रेस’

विधायक सक्सेना ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार बड़ी बातें कर रही है, लेकिन नगर विकास के वे काम भी आज तक शुरू नहीं हो सके, जिनको लेकर कांग्रेस सरकार ने उठाए थे। विधायक सक्सेना ने कहा कि दमोहनाका से मदन महल फ्लाईओवर को पारिजात बिल्डिंग के समीप उतारा जा रहा है। इससे भविष्य में जाम की समस्या और बढेग़ी। फ्लाईओवर मोतीनाला तक बनना चाहिए। किसानों को मोबाइल संदेश देकर अतिशीघ्र खरीदी की जाए। बिजली बिल देयकों में अति शीघ्र सुधार किया जाए। कॉन्फेंस में विधायक लखन घनघोरिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, नीलेश अवस्थी, राजेश सोनकर मौजूद थे।

Published on:
18 Dec 2020 01:32 pm
Also Read
View All