जबलपुर

MP election 2018: भाजपा, कांग्रेस दोनों में उठापटक, कई ने निर्दलीय रूप में भरा नामांकन, देखें वीडियो

भाजपा में तस्वीर साफ, कांग्रेस में अभी भी खींचतान
3 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 3:39 PM IST
mp assembly election 2018 -
भाजपा में तस्वीर साफ, कांग्रेस में अभी भी खींचतान

जबलपुर। दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाने के बाद नेताओं ने अपनी दिवाली की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में गुरुवार को प्रतिपदा पर भी कलेक्टे्रट में नामांकन के दाखिले का दौर चलता रहा। पार्टी से बगावत करके सुर्खियों में आए कुछ नेताओं ने भी नाम निर्देशन पत्र भरे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में नेताओं और उनके समर्थकों का जमघट लगा रहा। उल्लेखनीय है कि पाटन में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के नाम की घोषणा के बाद भाजपा ने अपने पूरे कार्ड खोल दिए हैं। वहीं उत्तर विधानसभा को लेकर कांग्रेस में अभी भी घमासान मचा हुआ है। यहां से गुरुवार को नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विनय सक्सेना ने नामांकन पत्र लेकर अपना दावा साफ कर दिया है, लेकिन पार्टी ने अभी तक यहां से उम्मीदवार की अधिकृत घोषणा नहीं है।

इन्होंने भरा पर्चा
परमा यानी प्रतिपदा पर गुरुवार को पनागर से भाजपा के प्रत्याशी इंदु तिवारी, बरगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, पनागर से भारत सिंह यादव, सिहोरा से प्रभा मरावी, पूर्व क्षेत्र से विनय सक्सेना, उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम सेन, बरगी से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह के साथ चेेंजमेकर ललित केशवानी ने नामांकन भरा। वहीं नरसिंहपुर में गोटेगांव से भाजपा प्रत्याशी कैलाश जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी एनपी प्रजापति, तेंदूखेड़ा से चर्चित कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा, नरसिंहपुर से लाखन सिंह पटेल, कटनी मुड़वारा चीनी चेलानी आदि ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

कई जगह बागी रुख
नामांकन भरने वालों में कई चेहरे ऐसे हैं, जिनके चेहरे पर पार्टी के प्रति असंतोष नजर आया। इनमें शामिल भाजपा नेता भारत सिंह यादव, सिहोरा की कांग्रेस नेता प्रभा मरावी, बरगी के कांग्रेस नेता संजय सिंह, उत्तर से भाजपा कार्यकर्ता सीताराम सेन आदि का कहना था कि पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है। माना जा रहा है कि भारत यादव जल्द ही भाजपा से त्यागपत्र भी दे सकते हैं।

कई ने भरा पर्चा
उल्लेखनीय है कि पनागर विधानसभा में बागी के रूप में सामने आए भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, भाजपा के पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी ने नामांकन पत्र लेकर अपना रुख मंगलवार को ही साफ कर दिया था। वहीं पनागर से ही कांग्रेस के उम्मीदवार सम्मति सैनी का भी विरोध हुआ। कांग्रेस नेता सत्येन्द्र यादव के समर्थकों ने उनका पुतला तक फूंक दिया। इधर पूर्व दिग्गज विधायक स्व. ओंकार तिवारी के पुत्र, पूर्व एमआईसी सदस्य अनिल तिवारी द्वारा भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की खबर है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से असंतुष्ट, पूर्व भाजयुमो नेता धीरज पटेरिया पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। हाल ही में पार्टी ने पाटन से अजय विश्नोई को प्रत्याशी घोषित किया लेकिन इसके पूर्व ही पाटन विधानसभा क्षेत्र से विनय असाटी ने दावा ठोंककर अपना रुख साफ कर दिया। सिहोरा में भी खिलाड़ी सिंह आर्मो को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस में असंतोष है। इसी के चलते यहां की कांग्रेस नेता जमुना मरावी व प्रभा मरावी ने भी पर्चा भर दिया है।

कहां से कौन
भाजपा ने जबलपुर केंट से अशोक रोहाणी, पश्चिम से हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पाटन से अजय विश्नोई, सिहोरा से नंदनी मरावी, उत्तर से शरद जैन, पनागर से इंदु तिवारी, जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर और बरगी से प्रतिभा सिंह को दोबारा मौका दिया है। इधर कांग्रेस ने केंट से आलोक मिश्रा, पाटन से नीलेश अवस्थी, सिहोरा से खिलाड़ी सिंह आर्मो, पनागर से सम्मति सैनी, पूर्व से लखन घनघोरिया, बरगी से संजय यादव और पश्चिम से तरुण भानोत पर भरोसा जताया है। कांगे्रस की उत्तर सीट पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। हालांकि विनय सक्सेना ने आज यहां के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किया है, लेकिन उम्मीदवार अभी तक घोषित नहीं हुआ है।

अब तक इन्होंने भरे नामांकन
भाजपा
शरद जैन (जबलपुर उत्तर)
अंचल सोनकर (पूर्व)
प्रतिभा ङ्क्षसह (जबलपुर बरगी)
सुशील तिवारी, इंदु (पनागर)

इनका रुख हुआ बागी
- भारत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जबलपुर (पनागर से टिकट नहीं दिए जाने व वर्तमान विधायक सुशील तिवारी इंदु को पुन: टिकट देने से नाराज)
- नरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक पनागर विस क्षेत्र (पनागर से टिकट नहीं दिए जाने व वर्तमान विधायक सुशील तिवारी इंदु को पुन: टिकट देने से नाराज)
- रजनी यादव, जनपद अध्यक्ष पनागर
- धीरज पटेरिया, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष (टिकट नहीं दिए जाने से नाराज)
- सीताराम सेन, भाजपा कार्यकर्ता


कांग्रेस (जिन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है)

नीलेश अवस्थी - उम्मीदवार व वर्तमान विधायक पाटन
आलोक मिश्रा - प्रत्याशी, जबलपुर केंट
तरुण भनोत - प्रत्याशी व वर्तमान विधायक जबलपुर पश्चिम
संजय यादव - जबलपुर, बरगी

कांग्रेस में इनका रुख बागी
कांग्रेस के इन नेताओं ने नामांकन फार्म लेकर अपना रुख साफ कर दिया है -
- विनय सक्सेना - (जबलपुर उत्तर)
- जमुना मरावी - (विधानसभा सिहोरा)
- लक्ष्मी बेन, पूर्व पार्षद - (जबलपुर पूर्व)
- सत्येन्द्र यादव (जबलपुर पनागर, ये पनागर से टिकट नहीं दिए जाने और कांग्रेस द्वारा सम्मति सैनी को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं)
- राजेश पटेल - पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (जबलपुर पनागर)
- प्रभा मरावी - सिहोरा
- राजेश सिंह - बरगी विधानसभा

Published on: