जबलपुर

जबलपुर-नागपुर हाईवे पर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते RTO की महिला आरक्षक और सहयोगी को पकड़ा

mp news: जबलपुर से उत्तरप्रदेश सामान लेकर जा रही गाड़ी को रोककर रिश्वत मांग रहे थे आरटीओ महिला आरक्षक व उसका सहयोगी।
2 min read
Mar 25, 2026
jabalpur
lokayukta trap rto woman constable jabalpur nagpur highway

mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रिश्वत लेते हुए आरटीओ की महिला आरक्षक और एक सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

जबलपुर-नागपुर हाईवे पर रिश्वतखोरी

छतरपुर के रहने वाले जय सिंह यादव ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वो नवी मुंबई के रहने वाले प्रशांत दत्तात्रेय जाधव की लोडिंग गाड़ी चलाता है। मालिक की करीब 10 गाड़ियां हैं जो देश के कई राज्यों में सामान की सप्लाई करती हैं। जब वो जबलपुर से सामान लोड कर बरगी होते हुए उत्तरप्रदेश जा रहा था तब जबलपुर-नागपुर हाईवे पर बरगी में आरटीओ महिला आरक्षक श्वेता अहिरवार व उसके साथी मोहित साहू (प्राइवेट व्यक्ति) ने गाड़ी रोककर 4500 रुपये रिश्वत की मांग की।

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

लोकायुक्त टीम शिकायत मिलते ही एक्शन में आई और रिश्वत के 4500 रुपये देने के लिए फरियादी जय सिंह को रिश्वतखोर आरटीओ महिला आरक्षक श्वेता अहिरवार व उसके साथी मोहित साहू के पास भेजा। जैसे ही जबलपुर-नागपुर हाईवे पर फरियादी जय सिंह से रिश्वतखोरों ने रिश्वत के रुपये लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगेहाथों धरदबोचा। लोकायुक्त ने आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की है। ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशि मर्सकोले, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल रहा।

5 दिन पहले पति के जरिए रिश्वत ले रही महिला कर्मचारी पर हुई थी कार्रवाई

इससे पहले बीते दिनों 20 मार्च को झाबुआ में जिला आयुष कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 रत्नाप्रेम पंवार के पति को रिटायर्ड कर्मचारी कमल सिंह ठाकुर से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। महिला कर्मचारी ने रिटायर्ड कर्मचारी कमल सिंह ठाकुर से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश और समयमान वेतनमान के लाभ बदले में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। महिला कर्मचारी रत्नाप्रेम पंवार ने रिश्वत की रकम लेने के लिए अपने पति को भेजा था जिसे चौराहे पर रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा था। इस खबर की पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Published on:
25 Mar 2026 04:02 pm