जबलपुर

जबलपुर में पति पर डोरे डाल रही युवती को पत्नी ने चाकू से गोदकर मार डाला

mp news: महिला को शक था कि युवती के उसके पति पर डोरे डालती है या फिर उनके बीच अवैध संबंध है, जो महिला बीच बचाव करने आई उसे भी मारे चाकू...।

2 min read
Dec 18, 2024

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने शक में खून से अपने हाथ रंग डाले। महिला ने एक युवती को चाकू से गोदकर मार डाला, महिला को शक था कि युवती उसके पति पर डोरे डालती है या फिर उसके पति के साथ अवैध संबंध हैं। महिला ने युवती को बात करने के लिए बुलाया था और फिर चाकू लेकर उस पर टूट पड़ी।

घटना शहर के माढ़ोताल थाना इलाके की है जहां किराए के घर में रहने वाली सोनम रजक नाम की महिला के घर में ये सनसनीखेज घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि सोनम रजक के घर पर उसकी परिचित शिखा मिश्रा अनिका मिश्रा नाम की युवती को साथ में लेकर पहुंची थी। शिखा मिश्रा को शक था कि अनिका के उसके पति से अवैध संबंध हैं या फिर वो उसके पति पर डोरे डाल रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और तभी शिखा ने अनिका मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया। शिखा ने अनिका की गर्दन और पेट पर कई वार किए।


घर में हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए जब सोनम रजक ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो शिखा मिश्रा ने उसी भी नहीं छोड़ा और उस पर भी चाकू से वार किए। जिसके कारण उसे भी गंभीर चोट आई है जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराई गई अनिका की मौत हो गई है।

Updated on:
19 Dec 2024 07:55 pm
Published on:
18 Dec 2024 05:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर