जबलपुर

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते आंधी-बारिश, चेतावनी जारी 

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है

less than 1 minute read
Jun 07, 2025
MP Weather
MP Weather (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। जबलपुर में शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। हालांकि तेज धूप से तापमान भी बढ़ा। हवा में नमी के चलते उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो 9 जून तक बादल-बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्या नगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 से 15 जून के बीच होने की संभावना है। 15 जून के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

बढ़ा दिन व रात का तापमान

शहर में शुक्रवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 38.2 से बढ़कर 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा ।

फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग (MP Weather) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ यूपी के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। फिलहाल 9 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Published on:
07 Jun 2025 10:27 am