जबलपुर

ठंड जल्द दे सकती है दस्तक, बंगाल की खाड़ी में हलचल बारिश की संभावना- see video

बदल रहा मौसम- काले बादल उमड़े, जल्द हल्की बारिश की उम्मीद

2 min read
Oct 09, 2020
Weather update -  रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का आगाज
Weather update

जबलपुर। बादलों से सूरज की आंखमिचौली एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। तीन दिनों तक बादलों के चलते मौसम खुशनुमा हो गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि अब बारिश होगी और बादलों के छंटते ही ठंड का आगमन हो जाएगा, किंतु गुरुवार को दोपहर बढऩे के साथ ही सूरज तमतमाने लगा, हालांकि शाम होते होते एक बार फिर बादलों ने डेरा डाल लिया। जिससे मौसम उमस के बाद ठंडक वाला हो गया। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं शुक्रवार को सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चल रही है। संभाग में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा की हलचल से मौसम का मिजाज बदल रहा है। दो दिन से काले बादलों की आवाजाही जारी है। शहर में गुरुवार को सुबह से मौसम साफ रहा। धूप से उमस और हल्की गर्मी हुई। दोपहर होते तक मौसम ने करवट ले ली। अचानक आसमान हल्के काले बादलों से घिर गया।

हवा की दिशा और गति बदल गई। उत्तर-पूर्वी हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत से चली। तेज हवा चलने के कारण शाम तक गर्मी का अहसास कम हो गया। सम्भाग में दो जिलों में बारिश से शाम तक हवा में नमी आ गई। इससे रात को पारा नरम बना रहा। इधर, मौसम में परिवर्तन के साथ एक-दो दिन बाद हल्की वर्षा की सम्भावना भी बन रही है।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था। इसमें गुरुवार को वृदिद्ध दर्ज की गई। 0.8 डिग्री उछलकर अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह बढकऱ 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 89 प्रतिशत और शाम को 54 प्रतिशत थीं।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार उड़ीसा के तट पर बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी में नमी आ रही है। बंगाल की खाड़ी में बने उऊपरी हवा के चक्रवात के प्रभाव से सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। शुक्रवार को अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से पूर्वी मप्र के बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी बरसात होने का अनुमान है। सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार की सम्भावना है।

Updated on:
09 Oct 2020 03:23 pm
Published on:
09 Oct 2020 11:38 am