जबलपुर

MP weather update: जबलपुर में तेज बारिश की चेतावनी, पारा भी लुढक़ा

उमस और गर्मी से थोड़ी सी राहत  

less than 1 minute read
Sep 22, 2020

जबलपुर। चार दिनों से बादलों ने मौसम को ठंडक प्रदान कर दी है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हैं, रुक रुककर कहीं कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में देर शाम तक तेज बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन के ऊपर बने रहने से सोमवार को काले बादल मेहरबान हुए। सुबह से आसमान में मंडरा रहे बादल दोपहर को जमकर गरजे। उसके बाद झमाझम बरसे। कई दिनों से उमस और चिपचिपी गर्मी से बेचैन लोगों के लिए पानी की बूंदें राहत बनकर टपकीं। रुक-रुक कर तीन से चार किस्त में वर्षा हुई। बारिश के बाद भी बादलों की हलचल से पारे में नरमी आई। नमी बढऩे से हवा में शीतलता आ गई। शाम को मौसम सुहाना बना रहा।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। सामान्य के बराबर बना रहा। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 92 प्रतिशत और शाम को 89 प्रतिशत रही। उत्तर-पश्चिम हवा 2-3 किमी प्रति घंटा की औसत गति से चली। शाम 5.30 बजे तक 4.2 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई है। सीजन में कुल वर्षा 1006.1 मिमी हो गई है।

निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान में में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय हैं। मंगलवार को वर्षा की सम्भावना है।

Published on:
22 Sept 2020 12:22 pm
Also Read
View All