जबलपुर

mumbai hoarding accident: अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे थे, होर्डिंग गिरने से जबलपुर के दंपती की मौत

जबलपुर के चंसोरिया दंपती अमेरिका में अपने बेटे यश के पास जाने के लिए वीजा बनवाने की तैयारी में व्यस्त थे, जब वे पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर रुके तभी वहां तूफान आ गया और होर्डिंग उनकी कार पर गिर गया...।

less than 1 minute read
May 17, 2024

Ghatkopar hoarding collapse incident- मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तूफान से गिरे होर्डिंग के मलबे को हटाने पर गुरुवार को शहर के दंपती के शव निकले। जबलपुर के एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रिटायर्ड एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के जनरल मैनेजर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया की मौत हो गई।

दोनों सिविल लाइंस मरियम चौक के पास रहते थे। होर्डिंग हादसे के मुख्य आरोपी भावेश भिड़े को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को उदयपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

कार में पेट्रोल भरवा रहे थे

वे अमेरिका में बेटे यश के पास जाने के लिए वीजा बनवाने की तैयारी में लगे थे। इसके चलते कुछ दिनों पूर्व मनोज और अनीता कार से मुंबई गए थे। सोमवार को वे जबलपुर वापस आने के लिए निकले थे। वे पेट्रोल पंप में कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। तभी तूफान आया और होर्डिंग उनकी कार पर जा गिरा।

Updated on:
17 May 2024 09:09 am
Published on:
17 May 2024 07:55 am
Also Read
View All

अगली खबर