जबलपुर

जेल से छूटे बदमाश ने पत्नी को मौत के घाट के उतारा फिर खुद भी छोड़ दी दुनिया

घर में महिला का रक्तरंजित शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2018, 4:43 PM IST
Murder Mystery most wanted criminal Murdered his Wife Then He Died,wife murder,accused of his wife murder case,murder,rape and murder,murder in jabalpur,crime in jabalpur,Crime in Jabalpur,jabalpur police,Holi 2018,
Murder Mystery most wanted criminal Murdered his Wife Then He Died

जबलपुर। होली की रात में जहां लोग मस्ती में डूबे हुए थे वहीं एक महिला दो माह की जेल काटकर लौट रहे अपने पति के साथ होली के रंग में डूबने को तैयारथी। वह पति के घर आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन होली की रात की मुलाकात दोनों की जिंदगी का आखिरी दिन बन गई। जेल से छूटा बदमाश सुबह अपने ही घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। वहीं, घर के अंदर उसकी पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा था। पड़ोसियों ने जब पति-पत्नी को इस हाल में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हनुमानताल पुलिस ने राकेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आवाज देने पर नहीं निकला कोई
हनुमानताल पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह सूचना मिली कि खाई मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय राकेश साहू अपने घर के सामने नाली मे बेहोशी की हालत मे पडा हुआ है। उसने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ है। जिसे उपचार के लिए तत्काल विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया गया। उसकी पत्नी को घर पर जाकर आवाज दी गई। कोई नहीं निकलने पर जब घर के अंदर झांका देखा गया तो उसकी पत्नी पूजा साहू जमीन पर गिरी हुई थी। उसके शरीर से कई जगह से खून निकल रहा था। जांच करने पर वह मृत मिली।

शव पर मिले घाव के निशान
पुलिस के अनुसार मृतक महिला पूजा साहू की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। मृतिका के शरीर पर घाव के कई निशान थे। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये मौके पर पहुंची एफएसएल टीम की उपस्थिति मे शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

एक वर्ष से साथ रहते थे
प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक राकेश साहू अत्यधिक शराब पीता था। मृतिका पूजा साहू उम्र 35 वषज़् पिछले एक वर्ष से राकेश साहू के साथ पत्नी के रूप मे रह रही थी। घटना स्थल के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राकेश साहू ने पत्नी के साथ मारपीट की। उसके बाद घर से निकलकर बाहर भागा। अत्यधिक नशे में होने के कारण नाली मे जा गिरा।

परिवार की महिला से छेड़छाड़
पुलिस के अनुसार राकेश साहू ने अपने परिवार की ही महिला के साथ छेडछाड की थी, उक्त प्रकरण मे लगभग 2 माह जेल मे रहा था, लगभग 6 माह पूर्व ही जेल से छूटा था। उपचार के दौरान उसकी विक्टोरिया अस्पताल में मौत् हो गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Published on: