जबलपुर

मुस्लिम प्रोफेसर अब्दुल छात्रा को भेजता था अश्लील मैसेज, मामला दर्ज होते ही फरार

Muslim professor : पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने और आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 11:53 AM IST
whatsapp_message_.jpg

Muslim professor : पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने और आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रोफेसर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना को लेकर अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया और प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की। मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो के मुताबिक ओएफके शासकीय कॉलेज की एक छात्रा ने वहीं पदस्थ प्रोफेसर अब्दुल करीम खान के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की थी। छात्रा का आरोप है कि असाइनमेंट के लिए वह प्रोफेसर से मिली थी, तो उसने डाक्यूमेंट भेजने का झांसा देकर नम्बर ले लिया था। बाद में अश्लील मैसेज भेजने लगा।

Muslim professor : अभाविप ने कॉलेज घेरा

बताया गया है कि कॉलेज प्रशासन की उदासीनता से छात्रा परेशान हो गई और अभाविप के पदाधिकारियों तक इसकी जानकारी भिजवाई। जो मंगलवार को कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए प्रोफेसर खान को बर्खास्त करने की मांग की। अभाविप के महानगर मंत्री ऐश्वर सोनकर ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने ऐसे ही मैसेज अन्य छात्राओं को भी भेजे थे। प्रदर्शन में अंचल मिश्रा, आर्यन पुंज, हर्ष बेन, शशांक शर्मा, आयुष यादव, सार्थक कोरी, अनमोल सोनकर, आशुतोष पटेल, लखन मांझी, तृषा पांडे, रोहित विश्वकर्मा शामिल रहे।

Demo pic

Muslim professor : थाना घेरा

कॉलेज के बाद अभाविप के कार्यकर्ता छात्रा को लेकर खमरिया थाना पहुंच गए और लिखित में शिकायत की। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी टोप्पो ने बताया कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। उधर, मामले के तूल पकड़ते ही प्रोफेसर खान गायब हो गया। उसका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, पर बात नहीं हो पाई।

Updated on:
9 Apr 2025, 11:53 AM IST
Published on: