जबलपुर

नागपंचमी पर खुल रही इनकी किस्मत, महादेव का पूजन करें दूर होंगी सभी परेशानियां: राशिफल

नागपंचमी राशिफल  

2 min read
Jul 25, 2020
Nag Panchami: हस्त नक्षत्र, अमृत योग में आज मनेगी नागपंचमी, शिवालयों में रुद्राभिषेक का रहेगा विशेष महत्व

मेष- भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।
वृषभ- आज का दिन शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवाद टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
मिथुन- पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सम्भव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
कर्क- मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा।
सिंह- रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
कन्या- अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला- मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं।
वृश्चिक- विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
धनु- नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि, भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।
मकर- स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।
कुम्भ- व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
मीन- कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

Published on:
25 Jul 2020 10:09 am
Also Read
View All