जबलपुर

शक्तिपीठ में सुना नर्मदा पुराण और किया पार्थिव शिवलिंग निर्माण

गंगानगर गढ़ा स्थित मातेश्वरी शक्तिपीठ में आयोजन

2 min read
Jan 24, 2018
narmda puran

जबलपुर. गंगानगर गढ़ा स्थित मातेश्वरी शक्तिपीठ में मां नर्मदा पुराण पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन पीठाधीश्वर महंत ताराचंद्र के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। दोपहर में नर्मदा पुराण प्रवचन के अंतिम दिवस में व्यासपीठ पर विराजित सोनम देवी ने शिव महिमा और भगवान द्वारा नारद को दी गई संगीत शिक्षा के बाद उनके अंदर आए अभिमान का मर्म बताया। मार्कडेश्वर तीर्थ की महिमा भी भक्तों को सुनाई। इस अवसर पर हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आदर्श मुनि त्रिवेदी, बार काउंसिल के सचिव मनीष शर्मा, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, राममूर्ति मिश्रा, शेखर सोनी, दिलीप पटेल सहित क्षेत्रीय व दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में महिलाएं व आमजन मौजूद थे।

हृदय को रिक्त करो, विराजित होंगे प्रभु
जबलपुर. चित्त को रिक्त कर कथा का श्रवण करना चाहिए। हृदय को रिक्त करेंगे तो भगवान स्वयं आपके हृदय विराजित हो जाएंगे। पंचमठा मंदिर गढ़ा में मंगलवार को शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा में निवृत्त शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने भगवान के स्वरूप की विवेचना करते हुए ये उद्गार व्यक्त किया। स्वामी सत्यमित्रानंद, साकेतधाम के संस्थापक स्वामी गिरीशानंद सरस्वती एवं अलवर से आए स्वामी मुक्तानंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा का शुभारम्भ किया। इसके पहले स्वामी सुखदेव व्यास, स्वामी अखिलेश्वरानंद, स्वामी पगलानंद, स्वामी राधे चैतन्य व स्वामी रामभारती के सान्निध्य में भक्तों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। कथा व्यास स्वामी गिरीशानंद ने भागवत ग्रन्थ की महिमा बताई। व्यास आचार्य डॉ. कृष्णकांत चतुर्वेदी, कमलेश बसेडि़या ने व्यास पूजन किया। शोभायात्रा में नितिन बसेडि़या, अर्पित ठाकुर व जगत बहादुर अन्नू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बसंत के आने से निखरती है प्रकृति, संत आने से संस्कृति
जबलपुर. संत का हृदय नवनीत अर्थात मक्खन के समान होता है। संत सदैव सरल स्वभाव के होते हैं। गो स्वामी तुलसी दास ने लिखा है कि जब बसंत आता है तो प्रकृति निखर जाती है और जब सरल संत मिलते हैं तो संस्कृति निखर जाती है। मेडिकल कॉलेज रोड स्थित शास्त्रीनगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में स्वामी राजेश्वरानंद ने मंगलवार को ये उद्गार व्यक्त किए।
कथा व्यास ने कहा कि योगीराज सदाशिव महादेव सम्पूर्ण संसार में सरलता और कोमलता की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी सरलता की व्याख्या करने के लिए ब्रह्मांड को कागज बना दिया और महासागर और नदियों को स्याही एवं वनस्पतियों को लेखनी बना दी जाए तो उनकी महिमा नहीं लिखी जा सकती है। भक्त के हृदय में भगवान के प्रति सम्पूर्ण समर्पण होना चाहिए। कथा में आयोजक प्रमोद तिवारी व उमा तिवारी ने व्यास पूजन किया। कथा में पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोत, विधायक महेश चंद्र चौधरी, रजनीश जैन, पार्षद संजय राठौर, पूर्व पार्षद दिलीप राय, मनीष तिवारी, रिचा तिवारी व चंदन राजपूत मौजूद थे।

पुलिस कॉलोनी गढ़ा में कलश यात्रा के साथ भागवत प्रारम्भ
जबलपुर. पुलिस कॉलोनी गढ़ा में मंगलवार को देवताल से निकली कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। कथा स्वामी राम प्रपन्नाचार्य ने भागवत कथा की महिमा का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा में जीव की समस्त बाधाओं को समाधान प्राप्त होता है।

स्वामी सत्यमित्रानंद का पादूका पूजन
जबलपुर। समन्वय सेवा परिवार के सचिव ज्ञान सनोरिया ने बताया कि छोटीलाइन स्थित समन्वय सेवा केन्द्र में बुधवार शाम ७.३० बजे स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का आगमन होगा। स्वामी अखिलेश्वराानंद के सान्निध्य में पादूका पूजन किया जाएगा। लम्हेटाघाट स्थित इस्कान मंदिर में गुरुवार को स्वामी सत्यमित्रानंद अतिथि गृह का भूमि पूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें

मां नर्मदा की महिमा सुनी और बनाए पार्थिव शिवलिंग

Published on:
24 Jan 2018 07:30 am
Also Read
View All

अगली खबर