जबलपुर

निवार साइक्लोन दे सकता है प्रदेश में दस्तक, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा आगे- देखें वीडियो

निवार साइक्लोन दे सकता है प्रदेश में दस्तक, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा आगे- देखें वीडियो  

less than 1 minute read
Nov 26, 2020
niwar_cyclone_in_mp.jpg
niwar cyclone arrived in mp

जबलपुर। मप्र में अगले एक दो दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन चक्रवात अपना असर दिखा सकता है। मध्यप्रदेश सहित जबलपुर में निवार नाम का साइक्लोन का असर आंशिक रूप से ही देखा जा रहा है। मौसम विज्ञानिक बीजू जॉन जैकब के मुताबिक 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवात तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है।

गंभीर रूप धारण कर सकता है चक्रवात
मौसम वैज्ञानिक बीजू जॉन जैकब ने बताया कि जिस तरह से साइक्लोन निवार चक्रवात तेजी से बढ़ रहा है। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आगामी कुछ ही घंटों में यह चक्रवात गंभीर बन सकता है। हालांकि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों सहित जबलपुर में भी इसके असर की कम ही आशंका जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तमिलनाडु- पांडिचेरी सहित आसपास का इलाका ही इस चक्रवात से प्रभावित हो सकता है। वर्तमान में साइक्लोन निवार के हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर रहने की संभावना बताई जा रही है।

जबलपुर में आंशिक असर
मौसम वैज्ञानिक बीजू जॉन जैकब ने जानकारी देते हुए कहा कि साइक्लोन निवार चक्रवात का जबलपुर में बहुत ही आंशिक असर रहेगा। चक्रवात के आने से जबलपुर में बादल छा जाएंगे और तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है। वहीं जैसे ही चक्रवात गुजरेगा, बादल हटेंगे और फिर कोहरे के साथ ठंड बढऩे की भी संभावना मौसम वैज्ञानिक ने जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा, पिछले छह घंटों में लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलते हुए गंभीर चक्रवाती तूफान निवार, कुड्डलोर के पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 290 किलोमीटर पुडुचेरी के लगभग 300 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व और चेन्नई के 350 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।

Updated on:
26 Nov 2020 12:15 pm
Published on:
26 Nov 2020 12:00 pm