अब रेलवे की सभी VACANCIES में जरूरी होगा आधार कार्ड

रेलवे बोर्ड ने जारी किए निर्देश, परीक्षओं को पारदर्शी बनाने और गड़बडिय़ों को रोकने की दिशा में बड़ा कदम

2 min read
Dec 25, 2016
new rules for competitive exam after class 12
जबलपुर। अब रेलवे की सभी वेकेंसी में आधार कार्ड जरूरी होगा। जम्मू कश्मीर, असम, मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन में 12 अंकों का आधार नंबर या 28 अंकों का आधार पंजीयन नंबर देना होगा। परीक्षाओं का पारदर्शी बनाने की दिशा में इस पहल को बड़ा कदम माना जा रहा है। रेल अधिकारियों का कहना है कि बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस से गड़बडिय़ों को रोका जा सकेगा।

इन पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

नए साल में असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के 10 हजार पद भरे जाने हैं। जिसको लेकर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों रेलवे बोर्ड ने आधार कार्ड अनिवार्य किया है। रेलवे बोर्ड ने देश के बेरोजगारों से आधार नंबर तैयार रखने का आग्रह किया है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की किसी भी भर्ती में वही पात्र होंगे, जिनके आवेदन में यूनिक आईडी नंबर होगा।


हाईटेक होगी परीक्षा

आधार नंबर की व्यवस्था के साथ एग्जाम में शामिल होने की प्रक्रिया भी हाईटेक होगी। परीक्षा हाल में जाने से पहले परीक्षार्थी का फिंगर प्रिंट्स लिया जाएगा। उम्मीदवार के उस फिंगर प्रिंटस का आधार नंबर से मिलान कराया जाएगा, जो भारत सरकार के पास पहले से मौजूद है। एग्जाम में वे ही प्रत्याशी शामिल हो पाएंगे, जो बायोमेट्रिक अटेंडेंस में सही पाए जाएंगे। हालाकि बैंकिंग की परीक्षा में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पहले से अनिवार्य कर दी गई है। लेकिन रेलवे भारती में यह सुविधा आने से बहुत तरह की गड़बडिय़ों पर लगाम लगेगा।

इनका कहना है कि

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। इससे परीक्षाओं में हो रही गड़बडिय़ों को रोकने में मदद मिलेगी। यह कदम पारदर्शिता के लिए उठाया गया है।
सुरेन्द्र यादव, सीपीआरओ जबलपुर जोन
Published on:
25 Dec 2016 03:22 pm
Also Read
View All