27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: ‘फील्डर देखकर खेला इसलिए शॉट मिस हो गया,’ रिकॉर्ड शतक से चूकने पर बोले वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने कहा, "मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं, और इस मैच का दबाव न लूं।"

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 27, 2026

vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo: IANS/Biplab Banerjee)

Vaibhav Sooryavanshi Record, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 29 गेंदों पर 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 97 रन की तूफानी पारी खेली।

वैभव शतक से चूक गए

वैभव ने कहा, "मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं, और इस मैच का दबाव न लूं।" वैभव अपने रिकॉर्ड शतक से चूक गए। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला, और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया। अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता, तो वह आसानी से क्लियर हो जाता। लेकिन मैंने उसे स्ट्रेट मारने की कोशिश की, और इसीलिए मेरा शॉट मिस हो गया।"

वैभव रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज होते-होते रह गया। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में मात्र 30 गेंदों में शतक लगा दिया था। हालांकि अपनी पारी में वैभव ने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव के इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 65 छक्के हो गए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच

वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय आरआर का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था। इसके बाद एसआरएच के गेंदबाजों ने वापसी की और आरआर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन पर रोक दिया। आरआर आखिरी 5 ओवर में मात्र 36 रन बना सकी और आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन बना सकी।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ढेर हो गई और राजस्थान ने यह मुक़ाबला 47 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। जहां 29 मई को उनका मुक़ाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। वहीं इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026