जबलपुर

अब 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, इन जगहों पर खुल रही है रसोई

- दीनदयाल रसोई की तर्ज पर खुलेगी रसोई- प्रदेश भर में खोले गए जा रहे 44 नए रसोई केंद्र

2 min read
Oct 06, 2020
food

जबलपुर। अब गरीबों को 10 रुपए में ही भरपेट भोजन (food) मिल सकेगा। बता दें कि शहर में सेठ गोकुलदास धर्मशाला में संचालित की जा रही दीनदयाल रसोई की तर्ज पर चार नई दीनदयाल रसोई केंद्र खोलने की तैयारी कर ली गई है। इस काम के लिए शासन से दिशा-निर्देश मिल चुके हैं। जिसके बाद नगर निगम (municipal Corporation) ने समिति के साथ मीटिंग भी कर ली है। इस काम के लिए समाजिक व धर्मार्थ संस्थाओं को भी देखा जा रहा है, जिसके बाद अक्टूबर के आखिरी तक ये रसोई खोली जा सकती हैं।

इन जगहों पर खुलेगी रसोई

जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम ने तिलवारा स्थित आश्रय स्थल, अधारताल, रांझी और नगर निगम मुख्यालय के पास से स्थाई रसोई के लिए जगह तलाश ली है। अब इन सभी जगहों पर भवन तैयार कर रसोई चलाने वाली संस्था को उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर शासन स्तर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

खोले जाएंगे 44 नए रसोई केंद्र

दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत मध्यप्रदेश में 44 नए रसोई केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें जबलपुर में चार रसोई खोलने की योजना है। नगर निगम ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में रसोई के लिए स्थल का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। वहीं अभी सेठ गोकुलदास धर्मशाला में दीनदयाल रसोई नगर निगम द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें सामाजिक संगठन को संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

Updated on:
06 Oct 2020 01:02 pm
Published on:
06 Oct 2020 12:57 pm
Also Read
View All