जबलपुर

हर्बल गार्डन के पौधों के नाम आसानी से नहीं बता पाए अधिकारी

जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में विभाग प्रमुखों के साथ बैठक के बाद किया राज्यमंत्री ने किया परिसर का निरीक्षण  
less than 1 minute read
• •
Dec 17, 2020
herbal products
herbal products

जबलपुर। आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज पहुंचे। पंचकर्म, डिलेवरी प्वॉइंट और ओपीडी का निरीक्षण किया। वे अधिकारियों के साथ हर्बल गार्डन और नवग्रह वाटिका भी गए। अधिकारी उन्हें हर्बल गार्डन के बारे में बता रहे थे, तभी उन्होंने एक आयुष अधिकारी से वहां लगे एक पौधे का नाम पूछा तो वे हड़बड़ा गए। सही ढंग से नाम नहीं बताने पर मंत्री कांवरे ने विशेषज्ञों को औषधिय पौधों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों से व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। कुछ जगह गंदगी मिलने पर सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में आंवले का पौधा भी रोपा। इससे पहले राज्यमंत्री ने कॉलेज प्राचार्य सहित सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक में कॉलेज के कामकाज और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए बजट की कमी नहीं आने देने का वादा किया।

बैठक में उन्हें आयुष विभाग से अन्य विभागों में गए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में बुलाए जाने की कार्रवाई प्रक्रिया में होने की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने जिला कार्यालय, आयुष विंग, डिस्पेंसरी के साथ अधिकारियों को भी अपने घरों में औषधीय पौधे रोपित कर हर्बल बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य. डॉ. एलएल अहिरवाल, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. मनोज सिंह उपस्थित थे।

Updated on:
17 Dec 2020 09:14 pm
Published on:
17 Dec 2020 09:14 pm