जबलपुर

कांग्रेसियों ने की पद्मावत रिलीज करने की मांग, किया अनोखा प्रदर्शन – देखें वीडियो

शहर के मल्टीप्लेक्स में रिलीज नहीं हुई पद्मावत, कांग्रेसी कार्यकर्ता मल्टीप्लेक्स के सामने गुलाब बांटने पहुंचे  
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 11:25 AM IST
पद्मावत संजय लीला भंसाली राजस्थान कर्नाटक मेरठ दिल्ली राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी द्वारका, दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद्मावत संजय लीला भंसाली राजस्थान कर्नाटक मेरठ दिल्ली राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी द्वारका, दिल्ली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

जबलपुर।पद्मावत फिल्म को लेकर पूरे देश में राजपूतों के संगठनों व करनी सेना द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर आमजनों समेत बच्चों तक को निशाना बनाया जा रहा है। बावजूद इसके सरकारें कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही हैं। जिसके चलते मल्टीप्लेक्स मालिकों ने इस फिल्म को प्रदर्शित करने से ही इंकार कर दिया है। गुरुवार सुबह जबलपुर में विरोधियों के बीच पद्मावत फिल्म को रिलीज करने की मांग की जाने लगी है। यह प्रदर्शन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। सिविक सेंटर स्थित एक मल्टीप्लेक्स के सामने कांग्रेसियों ने विरोधियों को गुलाब के फूल बांटकर अपील करते हुए कहा कि फिल्म को रिलीज होने दें, लोग देखना चाहते हैं, फिर जो गलत लगे उसका विरोध करें। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है।

रिलीज नहीं करने का निर्णय
संस्कारधानी समेत कटनी व नरसिंहपुर में फिल्म पद्मावत मल्टीप्लेक्स व टॉकीज में प्रदर्शित नहीं होगी। हिन्दूवादी संगठनों के विरोध के चलते सिविक सेंटर, नर्मदा रोड़ स्थित मॉल व कटनी के मल्टीप्लेक्स के प्रबंधकों समेत दो टॉकिज के संचालक द्वारा यह निर्णय लिया गया। इसके बावजूद कोई अप्रिय स्थित नहीं बने, इसके लिए पुलिस ने भी तैयारियां कर लीं हैं। गुरुवार की सुबह से दोनों ही मॉल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार फिल्म समदडिया मॉल स्थित समदडिया एरा, साऊथ एवेन्यू मॉल स्थित मूवी मैजिक, पनागर स्थित नवीन ज्योति टॉकिज समेत कटनी के समदडि़या मॉल स्थित एरा समेत एक टॉकिज में फिल्म रिलीज नहीं होगी।

जबलपुर समेत कटनी के सभी मल्टीप्लेक्स और टॉकिजों में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अलर्ट मोड पर है।
- भगवत सिंह चौहान, डीआईजी

गुरुवार से रिलीज हो रही पद्मावत फिल्म समदडि़या एरा में नहीं दिखाई जाएगी।
- मनोज कुमार, मैनेजर, समदडिया एरा

मूवी मैजिक में फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी। विरोध के चलते सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
- नरेश चतुर्वेदीए मैनेजर, मूवी मैजिक

Published on: