
जबलपुर। पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान के तहत अक्षय तृतीया के मौके पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने राजनीति में स्वच्छता का संकल्प किया। पत्रिका के बैनर तले पूर्व विस क्षेत्र के अधारताल-कटरा, रजा चौक और जयप्रकाश नगर में बैठक हुइ। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखें। पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत चेंजमेकर और वालेंटियर बनने का पंजीयन कराया। बैठकों में उपस्थित अधिकांश लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति में वर्तमान समय में साफ-सुथरे लोगों की बेहद जरुरत है। लेकिन लोग राजनीति से दूरी रखते है। इस स्थिति पर बदलाव लाना होगा। इस बदलाव के लिए हम सभी को आगे होना होगा। जब अच्छे लोग आगे आएंगे तो दूसरे भी प्रेरित होंगे और राजनीति में साफ-सुथरे और विजनरी लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।
इन्होंने कहा
बैठक में ललित केशवानी ने साफ-सुथरी राजनीति के लिए इस क्षेत्र में पढ़ें-लिखें और अच्छी छबि के लोगों के आने के लिए कदम बढ़ाने की जरुरत बताइ। उन्होंने कहा कि पत्रिका का यह अभियान राजनीति में फैली गंदगी को साफ करेगा। अमेंद्र नारायण श्रीवास्तव और अख्तर शाह ने पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान के तहत चेंजमेकर एवं वालेंटियर के रुप में नामांकन कराया। उन्होंने राजनीति में बदलाव का संकल्प किया और कहा कि हम सब आगे आएंगे तभी दूसरे लोग प्रेरित होंगे।
ये बनें चेंजमेकर्स
कटरा, अधारताल- राम सिंह ठाकुर, बीपी सिंह, जीपी वर्मा, मंगल प्रसाद कोष्टा, सौरभ श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, संजय पटेल, सेठा साहू, राम पांडे, घनश्याम, ललित केशवानी।
जयप्रकाश नगर- अमेंद्र नारायण श्रीवास्तव, किशन पटेल, सोनी लाल पटेल, संजय वैशम्पायन, एस के खरे, विष्णु नौगरैया, एनपी दुबे, राम सिंह रघुवंशी, आर पी चौबे, एलसी सोनी, प्रकाश विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. यूपीएस भदौरिया, एसपी यादव।
रजा चौक- अख्तर शाह, मोहम्मद अतहर, डॉ. निसार अंसारी, शेख अमीन मंसूरी, बब्लू मंसूरी, जब्बार शाह, कमरुद्दीन,
मोहम्मद सरफराज मंसूरी, मोहम्मद हैदर, मकसूद खान।