16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विजय थलापति से 1 करोड़ दिलवाएंगे…’ तमिलनाडू के CM के नाम पर जबलपुर के बुजुर्ग से 7.52 लाख की ठगी

Vijay Thalapathy name cyber fraud: तमिलनाडू के सीएम और अ​भिनेता विजय थलापति के नाम पर जबलपुर के वृद्ध से 7.52 लाख की ठगी। एक करोड़ की मदद का दिया था झांसा।
2 min read
Google source verification
vijay thalapathy name cyber fraud senior citizen

Vijay Thalapathy name cyber fraud: तमिलनाडू के CM के नाम पर जबलपुर के बुजुर्ग से 7.52 लाख की ठगी (फोटो सोर्स- ANI)

Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में साइबर ठगी का अनोखा मामला साने आया है। साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापप्ति के नाम पर आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर एक वृद्ध से 7 लाख 52 हजार रुपए ऐंठ लिए। ठगों ने वृद्ध को एक करोड़ रुपए आ​र्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था। मामले में जांच के बाद गोरखपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के ​खिलाफ गुरुवार को एफआइआर दर्ज की।

एक करोड़ दिलाने का झांसा

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि गुप्तेश्वर गायत्री भवन के पास रहने वाले प्रवेश धीर (69)  की फेसबुक में विजय थलापति से सम्बं​धित आ​र्थिक सहायता और ऋण उपलब्ध कराने का लिंक आया। उन्होने उस लिंक पर ​क्लिक किया। इसके बाद उनके पास अलग-अलग चार नंबरों से कॉल आए। बात करने वालों ने उन्हें बताया कि वे विजय थलापति के लोग है। उन्होने प्रवेश को एक करोड़ रुपए दिलाने का झांसा दिया। यह कहा कि इसके पूर्व उन्हें कुछ छोटी-छोटी धनरा​​शि जमा करनी होगी। प्रवेश उनकी बातों में आ गए।

सात एकाउंट में भेजी रकम, सभी शहर के

इसके बाद ठगों ने उन्हें एक के बाद एक सात स्केनर भेजे। जिसके बाद प्रवेश ने 'श्रेयांश जैन मां कम्पयूटर राइट टाउन' नाम के एकाउंट में तीन लाख 40 हजार, 'अग्रवाल ऑनलाइन सर्विस मदन महल' के एकाउंट में एक लाख 67 हजार, 'कलकत्ता स्वीट्स' के एकाउंट में पांच हजार, 'रमाकांत पांडे के एकाउंट' में 14 हजार, 'बबलू यादव' के एकाउंट में 12 हजार, 'नेबर सिंधी' के एकांउंट में 25 हजार और 'आदर्श मुले फोटो कॉपी राइट टाउन' के एकाउंट में एक लाख 89 हजार रुपए की रा​शि भेजी। ऐसा कर प्रवेश ने कुल सात लाख 52 हजार रुपए की रा​शि ट्रांसफर की। हालांकि, पैसे ट्रांसफर करने के बाद भी उन्हें लेकिन कोई आ​र्थिक सहायता नहीं मिली।

फिर मांगे 60 हजार, तो हुआ संदेह

हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उन्हें एक बार फिर फोन किया। फोन पर ठगों ने बताया कि वो उनके लिए सोना लेकर आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए 60 हजार रुपए की मांग की गई। इस कॉल के बाद प्रवेश को संदेह हुआ और उन्होंने नागपुर में रहने वाले बेटे को इसकी जानकारी दी। उनका बेटा नागपुर से आया, तब पता चला कि प्रवेश के साथ ठगी हुई है। इसके बाद उन्होने साइबर पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।