जबलपुर

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: एआई बन गया बच्चे और लड़कियों के खिलाफ हथियार, बना रहा अश्लील वीडियो, वॉइस क्लोन, कर रहा ब्लैकमेल

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: साइबर फ्रॉड में एआई निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका, संयम और धैर्य से ही बचना संभव

3 min read
Jan 30, 2025
Patrika Raksha Kavach Abhiyan

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: साइबर फ्रॉड में एआई निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका, संयम और धैर्य से ही बचना संभव

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: आज तकनीक जितनी ज्यादा एडवांस हो रही है खतरे उतने ही बढ़ रहे हैं। इन दिनों एआई का बहुत चलन बढ़ गया है। यह न केवल काम के लिए सहायक है बल्कि उससे ज्यादा खतरनाक भी है। किसी की वॉइस क्लोन बनानी हो या किसी के डुप्लीकेट नाम के साथ व तस्वीरों के साथ वीडियो बनाने हों, यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साइबर फ्रॉड करने वाले इसका जमकर उपयोग कर रहे हैं और इसमें आम आदमी जाने अनजाने में फंसता चला जा रहा है। इन दिनों आए अधिकतर साइबर फ्रॉड के मामलों में पैसों को लेकर अपराध हुए हें, उनमें अधिकतर मामलों में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ये बात पत्रिका रक्षा कवच अभियान के अंतर्गत मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय वाधवानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: सदर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी सुंदर अग्रवाल ने कहा पत्रिका के अभियान से लोगों में जागरुकता आ रही है। कुछ दिनों पूर्व हमारे यहां परिचित में भी कुछ ऐसा ही हुआ, हालांकि समय रहते हमने उसे रोक लिया। एआई का उपयोग सोच समझकर करें और उसे पहचानने की समझने की कोशिश जरूर करें। किसी भी प्रकार की कॉल अथवा वीडियो फोटो या मेल को लेकर तत्परता ना दिखाएं बल्कि धैर्य से काम लेते हुए उसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि आज के समय पर केवल पैसों से लेकर को लेकर साइबर क्राइम नहीं हो रहे हैं। बल्कि मानसिक और शारीरिक शोषण में भी इसका उपयोग किया जा रहा है। खासकर युवाओं पर इन क्रिमिनल्स की सबसे ज्यादा नजर होती है। जो मोबाइल पर सबसे ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं। किसी भी एप या वेबसाइट को खोलने से पहले उसकी जांच जरुर करें। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही उसका उपयोग या उसमें अपनी पर्सनल डिटेल डालें।

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: एड. चैतन्य चंसोरिया ने कहा सोशल मीडिया पर दिखाए गए भ्रामक विज्ञापनों के लालच में आकर भी युवा उसमें फंस जाते हैं और शारीरिक मानसिक प्रताडऩा के शिकार हो जाते हैं साथ ही वह पैसे भी गंवा देते हैं।

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: एड. साक्षी भारद्वाज ने कहा महिलाओं को सॉफ्ट टारगेट बनाकर उन पर सुनियोजित ढंग से हमला किया जा रहा है। साइबर क्रिमिनल फेक फोटो वीडियो एआई से जनरेट कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसमें कहीं ना कहीं उन महिलाओं या युवतियों का भी हाथ होता है जो बिना सोचे समझे अपनी फोटो वीडियो पब्लिक ग्रुप या सोशल मीडिया पर शेयर कर देती हैं।

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: प्रधान आरक्षक अनूप डेहरिया ने कहा साइबर क्राइम से बचना होगा और लाइव लोकेशन सार्वजनिक करने से खुद को रोकना होगा। कई बार कई मामलों में ऐसा देखने में आया है कि लोग अपनी लाइव लोकेशन डालकर क्रिमिनल्स को खुद ही न्यौता दे देते हैं। जिसके बाद में डिजिटल अरेस्टिंग होने से लेकर मानसिक शारीरिक प्रताडऩा तक के शिकार हो जाते हैं।


Patrika Raksha Kavach Abhiyan: इन्होंने भी रखी अपनी बात


रिषी बावरिया, एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक जैन, विमल कोष्टा, मो. हारुन, रियासत अली, रईस अहमद, चंद्रभान वर्मा, प्रमिला दुबे, धनराज सामी, राजेश श्रीवास्तव, शेषमणि कोल ने भी लोगों को साइबर क्राइम से बचने व उसके विरुद्ध आवाज उठाने की बात कही।

Also Read
View All

अगली खबर