जबलपुर

पीएम मोदी को भाया यह एयरपोर्ट, यहीं पर बैठकर खींचेंगे विकास का खाका

अब अधिकारियों से करेंगे मन की बात
2 min read
Apr 23, 2018
Modi
PM Modi favorite airport of india

जबलपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर बैठकर अधिकारियों से अपने मन की बात करेंगे। वे यहां वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से चुने हुए अफसरों से सीधी बात करेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम मंडला में प्रस्तावित था पर अब डुमना एयरपोर्ट पर ही वीडियो कान्फे्रंसिंग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

देश में पिछड़े आठ जिलों के कलेक्टरों से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री

पंचायती राज दिवस के अवसर पर मंडला में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम २४ अपै्रल को आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे मंडला जाने के पहले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भी आएंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट पर यूं ही नहीं बैठेंगे। वे यहीं से देशभर के चुनिंदा कलेक्टर से बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री देश में पिछड़े आठ जिलों के कलेक्टरों से रूबरू होंगे। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन कलेक्टर्स से बात करेंगे। इन सभी जिलों के विकास के लिए तैयार रोडमैप का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी देखेंगे। वीडियो कान्फे्रंसिंग से कलेक्टर की प्रधानमंत्री से बातचीत का काम एयरपोर्ट डायरेक्टर के ऑफिस में होगा। इसके लिए एयरपोर्ट डायरेक्टर के ऑफिस को एसपीजी ने अधिग्रहीत कर लिया है। यहां पर एनएसजी की भी तैनाती कर दी गई है।

जबलपुर में लगभग एक घंटे तक रहेंगे मौजूद
इसके पहले मंडला से ही पीएम का वीडियो कॉन्फे्रंसिंग का कार्यक्रम था। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां भी कर ली गई थीं पर अंतिम क्षणों में मंडला में होनेवाली वीडियो कान्फें्रसिंग का काम रद्द कर दिया गया। कलेक्टर छवि भारद्वाज ने बताया, इसे परिवर्तित कर अब डुमना में वीडियो कान्फे्रसिंग का कार्यक्रम किया जा रहा है। जानकारी के अनुंसार पीएम नरेंद्र मोदी जबलपुर में लगभग एक घंटे तक मौजूद रहेंगे। वे दोपहर में करीब दो बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आने से पहले पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने पूरा एयरपोर्ट खंगाला और छोटी से छोटी चीजों की भी अच्छी तरह चैकिंग की।

Published on:
23 Apr 2018 08:28 am