जबलपुर

MP News- : बीजेपी के बड़े नेता फंसे, कोर्ट की सख्ती के बाद बने नामजद आरोपी

Prabhat sahu- शिकायत में कुछ अज्ञात आरोपी थे लेकिन कोर्ट में प्रस्तुत किए गए चालान में इनके नाम सामने आ गए हैं।

2 min read
Mar 28, 2026
Police Case Filed Against Supporters of Former Jabalpur Mayor Prabhat Sahu

Prabhat Sahu- मध्यप्रदेश बीजेपी के बड़े नेता कोर्ट केस में फंस गए हैं। एक वरिष्ठ नेता व उनके समर्थक अन्य ​नेताओं पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता व जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू पर पुलिस के विवाद के बाद यह केस दर्ज किया गया था। शिकायत में कुछ अज्ञात आरोपी थे लेकिन कोर्ट में प्रस्तुत किए गए चालान में इनके नाम सामने आ गए हैं।

जबलपुर के बल्देवबाग चौराहे पर यातायात चैकिंग पर हुए विवाद में पुलिस से झड़प में पूर्व महापौर सहित 5 पर केस दर्ज किया गया था। हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से पूर्व महापौर प्रभात साहू की हुई कथित झड़प के मामले में अब आरोपियों के नाम अज्ञात नहीं रह गए हैं।

ये भी पढ़ें

भोपाल के बड़ा तालाब पर अफसरों-रसूखदारों का कब्जा, फार्म हाउस भी का​टकर बेचे

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एसटीएफ ने पूर्व महापौर प्रभात साहू समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया

मामला चूंकि सत्ताधारी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से संबंधित था इसलिए पुलिस के हाथ पैर कांप रहे थे। ऐसे में कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एसटीएफ ने पूर्व महापौर प्रभात साहू समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

जबलपुर के लॉर्डगंज थाने में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व शहर के पूर्व महापौर प्रभात साहू सहित शुभम अवस्थी, महेंद्र रैकवार, विजय सोनी और अभिनंदन जायसवाल को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता सहित मोटर व्हीकल एक्ट की धाराएं लगाई गई है।

याचिकाकर्ता अधिवक्ता मोहित वर्मा ने बताया कि शहर के पूर्व महापौर प्रभात साहू सहित सभी आरोपियों के नाम लिखे गए हैं। कोर्ट में पुलिस द्वारा पेश किए गए चालान से यह बात सामने आई है।

पिछले साल सितंबर में जबलपुर के पूर्व महापौर व बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात साहू को एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया था। पूर्व महापौर प्रभात साहू स्कूटर से जाते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। बल्देवबाग में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी रोके जाने को लेकर दोनों में गरमागरमी हो गई। आरक्षक कृष्ण कुमार पाल ने गुस्से में प्रभात साहू को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा कि आरक्षक ने गाली बकने से नाराज होकर यह प्रतिक्रिया दी थी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात साहू पर पुलिसकर्मी के इस हमले से शहरभर में बवाल मच गया। बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हो उठे थे और उन्होंने जाम लगा दिया। पुलिसकर्मी पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रभात साहू पर हाथ उठाने आरक्षक कृष्ण कुमार पाल को निलंबित कर दिया गया था।

Published on:
28 Mar 2026 10:41 am
Also Read
View All

अगली खबर